महिला दिवस पर हुआ मेरा अपमान, ऐसा क्यों बोली नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री देवी

वार्ता के दौरान नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष गायत्री देवी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष वह प्रदर्शनी का आयोजन करवाती थी। मगर इस वर्ष जिला प्रशासन द्वारा उन्हें प्रदर्शनी लगाए जाने की अनुमति नहीं दी गई।

Update: 2021-03-08 10:54 GMT
महिला दिवस पर हुआ मेरा अपमान, ऐसा क्यों बोली नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री देवी (PC: social media)

औरैया: एक ओर प्रधानमंत्री महिलाओं को सम्मानित किए जाने की बात समूचे देश में लाइव कार्यक्रम के माध्यम से कर रहे थे वही शहर के प्रदर्शनी समारोह में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष को न बुलाकर उनका अपमान किया गया। यह बात नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री देवी ने अपने आवास पर पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा उन्हें कोई भी निमंत्रण कार्ड नहीं दिया गया।

ये भी पढ़ें:जौनपुर: बच्ची के बलात्कारी को 8 माह बाद आज मिली फांसी की सजा

प्रत्येक वर्ष वह प्रदर्शनी का आयोजन करवाती थी

वार्ता के दौरान नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष गायत्री देवी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष वह प्रदर्शनी का आयोजन करवाती थी। मगर इस वर्ष जिला प्रशासन द्वारा उन्हें प्रदर्शनी लगाए जाने की अनुमति नहीं दी गई। इसके लिए उन्होंने काफी प्रयास किए। सभासद व स्वयं वह जिलाधिकारी से मिलने के लिए गई और प्रदर्शनी लगाए जाने की अनुमति मांगी। मगर जिला प्रशासन ने प्रदर्शनी लगाए जाने का कार्यक्रम निरस्त कर दिया। इसके उपरांत उन्होंने स्वयं एक ट्रस्ट बनाकर प्रदर्शनी लगाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है और उन्हें नहीं बुलाया गया है। इससे वह आहत है।

auraiya (PC: social media)

जिला प्रशासन पूरी तरह से सांसद के निर्देशों पर कार्य कर रहा है

अध्यक्ष गायत्री देवी ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह से सांसद के निर्देशों पर कार्य कर रहा है। बताया कि जिस प्रकार से सांसद द्वारा जिला प्रशासन से कहा गया होगा उसी के अनुसार उनके द्वारा सूची बनाई गई और उन्हें न बुलाया जाना उनका अपमान है।

ये भी पढ़ें:आसमान से गिरा करोड़ों पत्थर, रातों रात बदल गई इस शख्स की किस्मत

इस संबंध में मेला अधिकारी एवं एसडीएम सदर रमेश चंद्र यादव ने कहा कि उनके द्वारा सभी को कार्ड भेजा गया है। उनके द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों एवं सम्मानित महिलाओं को कार्ड भेजे गए हैं।

रिपोर्ट- प्रवेश चतुर्वेदी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News