Auraiya: राम मंदिर निर्माण पर मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने कहा- 'PM मोदी जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं'

Auraiya News: मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने अपने संबोधन में विपक्षियों को भी आड़े हाथों लिया। बोले, 'पहले की सरकार में जब अगर हम कन्नौज या फिर औरैया आने की बात कहते थे, तो लोग कहते थे कि वहां मत जाना। क्योंकि, वहां शाम के वक्त गुंडे-मावली का राज होता है।'

Report :  Ashraf Ansari
Update: 2024-01-16 15:21 GMT

औरैया में योगी सरकार के मत्स्य मंत्री संजय निषाद (Social Media)

Auraiya News: यूपी के औरैया में योगी सरकार के मत्स्य मंत्री संजय निषाद (Sanjay Nishad) मंगलवार (16 जनवरी) को एक कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की जमकर तारीफ की। कहा, 'हम जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं।'

'पहली बार ऐसी सरकार, जिसने बनाया राम मंदिर'

औरैया जिले में योगी सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। संजय निषाद ने पार्टी कार्यकर्ताओं की जमकर तारीफ की। बताते चलें कि, मत्स्य मंत्री संजय निषाद भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे थे। साथ ही, बताया कि देश में 70 साल के बाद एक ऐसी सरकार बनी है जिसने राम मंदिर निर्माण का काम किया। इस सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा- 370 हटाया। पीएम मोदी जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं। आज सुप्रीम कोर्ट के आदेश और मोदी जी के प्रयासों का नतीजा है कि, भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। यह देश की पहचान होगी। 22 जनवरी को देश दीपावली के तौर पर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के तौर पर मनाने को तैयार है।

गुंडे-मावली जेल में, या प्रदेश छोड़कर चले गए

मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने अपने संबोधन में मंच से विपक्षियों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि, 'पहले की सरकार में जब अगर हम कन्नौज या फिर औरैया आने की बात कहते थे, तो लोग कहते थे कि वहां मत जाना। क्योंकि, वहां शाम के वक्त गुंडे-मावली का राज होता है। लेकिन, जब से प्रदेश में योगी सरकार बनी है तब से गुंडे मवालियों का राज खत्म हो गया है। जो भी प्रदेश में गुंडे थे वो प्रदेश छोड़कर चले गए हैं या फिर वह जेल के अंदर पहुंच गए हैं।'

संजय निषाद- प्रदेश में आपराधिक घटनाएं थम गई

उन्होंने कहा, 'आज प्रदेश की जनता काफी खुश है। वह जहां जाती है, खुलकर जी रही है। प्रदेश में किसी प्रकार की आपराधिक घटनाएं देखने को नहीं मिल रही। देश में मोदी जी और प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में जितनी भी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उन योजनाओं का जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा, हमारी पार्टी में किसी के साथ किसी भी तरीके का भेदभाव नहीं करती है।'

Tags:    

Similar News