Auraiya News: डीएम-एसपी ने मोहर्रम को लेकर इलाके का लिया जायजा

Auraiya News: जिला प्रशासन ने ताजिया कमेटी को आदेश भी दिए हैं कि जो रूट पहले से चले आ रहे हैं उनका पालन किया जाए और उन्हीं के हिसाब से ही आप लोग ताजिए को निकाले।

Report :  Ashraf Ansari
Update: 2024-07-17 03:45 GMT

डीएम-एसपी ने मोहर्रम को लेकर इलाके का लिया जायजा  (photo: social media )

Auraiya News: यूपी की औरैया में मोहर्रम के त्यौहार को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक में क्षेत्र के तमाम इलाकों का जायजा लिया। तो वहीं सुरक्षा व्यवस्था को भी परखा।

क्षेत्र में निकाले जाएंगे ताजिए

दुनिया भर में मोहर्रम का त्यौहार बड़े ही गमगीन के साथ मनाया जाता है। भारत में भी रहने वाले लोग मोहर्रम का त्यौहार बड़ी ही गम के साथ मनाते हैं और हसन-हुसैन को याद करते हैं। उनकी शहादत में मातम मनाते हैं। वही उत्तर प्रदेश के औरैया में भी हर साल की तरह इस साल भी मोहर्रम का त्योहार गम के साथ मनाया जाएगा। वहीं जिला प्रशासन ने ताजिया कमेटी को आदेश भी दिए हैं कि जो रूट पहले से चले आ रहे हैं उनका पालन किया जाए और उन्हीं के हिसाब से ही आप लोग ताजिए को निकाले।


देर रात गस्त पर निकले डीएम-एसपी

जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम का त्योहार संपन्न हो सके जिस पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है। प्रशासन नहीं चाहता है की ताजिये उठाने वाले लोगों को किसी भी तरीके की परेशानी हो जिसको लेकर खुद जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक चारु निगम अपनी पुलिस टीम के साथ देर रात अजीतमल ने इलाके का जायजा लिया।

अधिकारी उस इलाके में पहुंचे जहां से ताजिये होकर गुजरते हैं। कर्बला, मस्जिद और जुलूस मार्ग का बारीकी से निरिक्षण किया। वह स्थानीय लोगों से मुलाकात की और समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। प्रशासन ने अपील की है कि जिस तरीके से आप लोग हर साल मोहर्रम का त्यौहार मनाते आए हैं। उसी तरीके से अपना त्योहार मनाए। पुलिस टीम को आदेश दिए गए हैं कि शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार को संपन्न कराये। वहीं इस मामले में एसपी चारू निगम का कहना है कि मोहर्रम के त्यौहार को लेकर पूरी व्यवस्था कर ली गई है। लोगों को किसी भी तरीके की परेशानी ना हो इसकी भी इंतजाम कर लिए रहे हैं।



Tags:    

Similar News