Auraiya News: कैदी ने जेल में लगाई फांसी, पास्को एक्ट के तहत काट रहा था सजा
Auraiya News: इटावा में बनी जिला कारागार में एक कैदी के द्वारा फांसी लगाई जाने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत कैदी को नीचे उतरा गया, जिसके बाद कुछ देर बाद कैदी ने दम तोड़ दिया।;
prisoner committed suicide in district jail serving sentence under POCSO Act (Photo: Social Media)
Auraiya News: इटावा में बनी जिला कारागार में औरैया के रहने वाले एक के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि युवक को 8 दिन पहले जिला कारागार लाया गया था जब से वह अपनी सजा काट रहा था।
देर रात क़ैदी ने लगाई फांसी
इटावा में बनी जिला कारागार में एक कैदी के द्वारा फांसी लगाई जाने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत कैदी को नीचे उतरा गया, जिसके बाद कुछ देर बाद कैदी ने दम तोड़ दिया। बताते चले कि जिला कारागार में गुरुवार की रात 3:25 पर बंदी रक्षक सुमित कुमार और राउंड ड्यूटी पर तैनात हैड ओम प्रकाश निरंजन कैदियों की बैरेक के पास से गुजर रहे थे। तभी दोनों ने बैरेक के अंदर फांसी के फंदे पर कैदी को झूलता हुआ देखा। जिसके बाद अन्य बंदियों को उठाया गया और उनकी मदद से क़ैदी को नीचे उतारा गया। नीचे उतारने के दौरान कैदी की सांसे चल रही थी। जेल डॉक्टर और फार्मासिस्ट को तुरंत बुलाया गया। कैदी की जान बचाने की पूरी कोशिश की गई लेकिन उसने 3:45 पर दम तोड़ दिया।
औरैया का रहने वाला था कैदी
जिला जेल के अधीक्षक कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 फरवरी को औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अकबरपुर के रहने वाले शिवम उर्फ अंकुश को जेल में लाया गया था जिस पर पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज था। जिला जेल में दो लोग ड्यूटी पर थे तभी उन्होंने फांसी के फंदे पर शिवम उर्फ अंकुश को झूलते हुए देखा तुरंत उसको नीचे उतरने का काम किया गया कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिवार के लोगों को जानकारी दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है कि कैदी ने आखिरकार फांसी क्यों लगाई है।