Auraiya News: नमाज के दौरान मस्जिद का छज्जा गिरा, दर्जनों घायल

Auraiya News: नमाज के दौरान एक मस्जिद का अचानक से छज्जा गिर गया। जिससे वहां मौजूद कई लोग छज्जे के नीचे गिर गए। इस हादसे के बाद आनन-फानन में लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Report :  Ashraf Ansari
Update: 2024-06-17 10:52 GMT

औरैया में नमाज के दौरान मस्जिद का छज्जा गिरा (न्यूजट्रैक)

Auraiya News: यूपी की औरैया में नमाज के दौरान एक मस्जिद का अचानक से छज्जा गिर गया। जिससे वहां मौजूद कई लोग छज्जे के नीचे गिर गए। इस हादसे के बाद आनन-फानन में लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज डॉक्टर की टीम कर रही है।

ईद उल अजहा की नमाज पढ़ने मस्जिद में गए थे लोग

देश पर में सोमवार को ईद उल अजहा का मनाया जा रहा है। जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोग इस्लामी तौर तरीके के साथ इस त्यौहार को हर साल मनाते आए हैं। वही आज ईद उल अजहा के त्यौहार के मौके पर औरैया जिले की एक मस्जिद पर भारी संख्या में लोग नमाज अदा करने के लिए पहुंचे हुए थे तभी अचानक से मस्जिद का छज्जा नीचे जा गिरा। जिसले बाद लोगों में हड़कंप मच गया। वही तुरंत छज्जे के सहारे नीचे गिरे लोगों को अस्पताल में ले जाएगा जहां पर डॉक्टरों की टीम उनका लगातार इलाज कर रही है।

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंच प्रशासन

मस्जिद का छज्जा गिरने के बाद जब इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को ही तो मौके पर क्षेत्राधिकारी पहुंच गए। जहां पर उन्होंने अस्पताल में पहुंचकर लोगों का हाल-चाल जाना। वही आगे मीडिया से बातचीत करते हुए क्षेत्राधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज ईद उल अजहा की नमाज से पहले कुछ लोग मस्जिद पर पहुंचे हुए थे। जहां पर मस्जिद का छज्जा काफी कमजोर था और उस पर लोग खड़े हुए थे। तभी अचानक से छज्जा नीचे गिर गया। जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले को पुलिस गंभीरता के साथ ले रही है। वही मस्जिद कमेटी के लोगों का कहना है कि हम लोगों को नहीं पता था की मस्जिद का छज्जा इतना कमजोर हो गया है। कि इतना बड़ा हादसा भी हो सकता है।

Tags:    

Similar News