Ambedkarnagar News: कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देख भाजपा ने कार्यकर्ताओं व चिकित्सकों की टीम को तैयार किया

भाजपा ने कोरोना की तीसरी लहर के आशंका के बीच वो अपने डाॅक्टरों व वर्करों की टीम को तैयार कर ली है।

Report :  Manish Mishra
Published By :  Deepak Raj
Update: 2021-08-16 17:57 GMT

कार्यशाला को सम्बोधित करते मनीन्द्र पाण्डेय

Ambedkarnagar News: भारतीय जनता पार्टी देश के चहुंमुखी विकास के साथ साथ जनस्वास्थ्य के लिए भी निरन्तर चिंतित रहते हुए शहर से लेकर गांव तक के लोगों की बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपने कार्यकर्ताओं और डाक्टर की टीम को तैयार कर ली है। भाजपा ने यह तैयारी वैश्विक महामारी के तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए की है। कोविड 19 की तीसरी लहर आने पर सबसे अधिक बच्चों के प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जनपदों में सरकारी अस्पतालों में कोविड मरीजों के उपचार हेतु बेड आरक्षित रखने का आदेश दे कर करोना से जनहानि को बचाव की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने का प्रयास किया है।


महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह का स्वागत करते जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी

उक्त विचार भाजपा क्षेत्रीय मंत्री मनींद्र पाण्डेय ने सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में स्वास्थ्य वालिंटियर की कार्यशाला को संबोधित करते हुए व्यक्त किया। भाजपा क्षेत्रीय मंत्री मनींद्र पाण्डेय ने स्वास्थ्य वालिंटियर की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता किसी भी विषम परिस्थिति में अपनी जान की परवाह किए बिना जनता के बीच में जाकर कार्य करने में संकोच नहीं करते हैं।

स्वास्थ्य वालिंटियर की बैठक के पूर्व भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेई के पुण्य तिथि के अवसर उनके चित्र पर मुख्य अतिथि मनींद्र पाण्डेय,भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव,बाबा राम शब्द यादव,कार्यक्रम संयोजक जिला मंत्री पंकज वर्मा,सह संयोजक जिला कोषाध्यक्ष रितु बहल,चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ0 ओम प्रकाश त्रिपाठी,जिला मंत्री संजय सिंह,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,आईटी संयोजक मनीष मिश्र ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

नव नियुक्त भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह का स्वागत किया गया

कार्यक्रम में नव नियुक्त भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह का स्वागत किया उपस्थित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया।संचालन स्वास्थ्य वालिंटियर कार्यक्रम के जिला संयोजक पंकज वर्मा ने किया। कार्यशाला को प्रमुख रूप से उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॅा. आशुतोष सिंह,चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डाक्टर ओम प्रकाश त्रिपाठी,डॉ. आर आर शुक्ल,डॉ.योगेश उपाध्याय,डॉ दीप चन्द ने संबोधित किया। कार्यशाला में प्रमुख रूप से सरिता वर्मा, दिलीप तिवारी, अनुराग जायसवाल,हिमांशू द्विवेदी,आशीष सोनी,भंवर सिंह चैहान,आनन्द सिंह,पूनम उपाध्याय,मिथिलेश सिंह,रजा खान,पवन सैनी,अतुल द्विवेदी, सुनील दुबे,अभिषेक सिंह यादव,सीतांशु त्रिपाठी,हितेंद्र सिंह,गौरव दुबे,अली अब्बास आदि उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News