Ayodhya News: रामनगरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रामायण कॉन्क्लेव का समापन और प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

Ayodhya News: योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने आज अयोध्या पहुंच कर राम कथा पार्क में रामायण कॉन्क्लेव का समापन और रामायण कॉन्क्लेव की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

Report :  NathBux Singh
Published By :  Shraddha
Update: 2021-10-31 13:32 GMT

Ayodhya News : उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने आज अयोध्या पहुंच कर राम कथा पार्क (ram katha park) में रामायण कॉन्क्लेव (ramayana conclave) का समापन और रामायण कॉन्क्लेव की प्रदर्शनी (ramayana conclave pradarshani) का उद्घाटन किया। 101 पीत वस्त्रधारी शंखनाद किया 101 पीत वस्त्रधारी स्वयंसेवकों की ओर से दीपोत्सव को सफल बनाने की कामना के लिए शंखनाद किया।

कार्यक्रम के बाद सीएम राम की पैड़ी पर तीन नवंबर को होने वाले दीपोत्सव (Deepotsav 2021) के मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों को भी परखा। प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक इस समारोह में शामिल हुए। इस दौरान रामायण पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

कई शहरों में कॉन्क्लेव रामायण का भव्य शुभारंभ हुआ। अयोध्या में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 29 अगस्त को रामकथा पार्क के मुख्य मंच रामायण कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया था। इस कार्यक्रम में प्रदेश की राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं संस्कृति मंत्री की उपस्थिति में यह भव्य रूप प्रदान किया गया था।

 अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम की तैयारी 

अयोध्या से प्रारंभ हुई यह सांस्कृतिक एवं बौद्धिक यात्रा गोरखपुर, बलिया, वाराणसी, विंध्याचल, चित्रकूट, ललितपुर, श्रृंगवेरपुर, विदूर, बिजनौर, बरेली, गाजियाबाद, मथुरा, गढ़मुक्तेश्वर, सहारनपुर और लखनऊ से होते हुए पुनः अयोध्या की पावन धरती पर इस कॉन्क्लेव का समापन आज किया गया।

लगभग 2000 कलाकार रामायण कॉन्क्लेव के इस आयोजन में शामिल हुए। लगभग 2000 कलाकारों, सैकड़ों साहित्यकारों एवं कवियों ने रामकथा के विभिन्न पहलुओं पर सांस्कृतिक संगोष्ठी में प्रतिभाग किया। रामायण कॉन्क्लेव में सुबह के सत्र में रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर सारगर्भित व्याख्यान हुए। वहीं शाम के सत्र में रामायण एवं रामकथा से संबंधित उत्तर प्रदेश के 5 सांस्कृतिक अंचलों के शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियां संपन्न हुईं। साथ ही रामलीला और लोक बोलियों के कवि सम्मेलनों के माध्यम से रामकथा प्रस्तुत की गई।

आपको बता दें कि विद्वानों को भी इस कॉन्क्लेव में ऑनलाइन आमंत्रित किया गया जिसमें विभिन्न देशों में प्रचलित श्रीरामकथा के विशिष्ट विद्वानों को भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आमंत्रित किया गया। प्रदेश के 16 स्थलों पर रामायण गान प्रतियोगिता (501 बच्चे) एवं क्विज प्रतियोगिताओं (500 बच्चे) का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 1010 प्रतिभागियों ने रामकथा के विभिन्न प्रसंगों पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इन आयोजनों में संगीत नाटक अकादमी और ललित कला अकादमी के साथ-साथ सभी संबंधित जनपदों के अधिकारियों ने इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई है। इस आयोजन से कलाकारों को प्रस्तुति के अवसर के साथ-साथ रोजगार भी मिला। सीएम योगी आदित्यनाथ सरयू तट के अस्थायी हेलीपैड पर उतरें। इसके बाद सीधे हनुमानगढ़ी और रामजन्मभूमि दर्शन पूजन किया।

अफगानिस्तान काबुल नदी के भेजे गए जल से रामलला का अभिषेक किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफगानिस्तान काबुल नदी के भेजे गए जल से रामलला का अभिषेक किया है। बता दें कि काबुल नदी के इस जल को अफगानिस्तान की एक लड़की ने रामलला का जलाभिषेक करने के लिए भेजा है। पीएम नरेंद्र मोदी से अफगानिस्तान की बेटी ने काबुल नदी के जल से भगवान श्रीरामलला के अभिषेक करने का अनुरोध किया था। काबुल नदी और गंगाजल को एक साथ मिलाकर सीएम रामलला का जलाभिषेक किया है।

राम कथा पार्क में रामायण कॉन्क्लेव का समापन

सीएम ने कहा अफगान की बालिका ने डर के साये में जी रहीं उन तमाम बालिकाओं और महिलाओं के दर्द को वहां से भेजा है। उन्हें श्रीराम के पावन जन्मस्थली पर इस जल को अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

दीपोत्सव के दिन 10 मिनट के लिए दुकानों की लाइट बंद रहेगी

दीपोत्सव के दिन 10 मिनट के लिए अपनी अपनी दुकानों की लाइट बंद कर रोजी रोटी बचाने की गुहार व्यापारी समाज लगायेगा। अयोध्या धाम का व्यापारी समाज सड़क चौड़ीकरण में प्रशासन द्वारा बिना स्थापित किये उजाड़े जाने के फरमान से हैरान परेशान है। अपनी पीड़ा को दीपोत्सव के दौरान अयोध्या आये उच्च अधिकारियों/नेताओ तक पहुंचाने के क्रम में जहां एक तरफ " सौंदर्यीकरण के नाम पर हमारी रोजी रोटी न ली"जाय का तख्ती/बैनर अपनी अपनी दुकानो पर लगाकर रोजी रोटी बचाने की गुहार लगा रहे हैं। वहीं रोजी रोटी उजड़ जाने के भय से व्यापारी समाज स्वयं दीपावली नहीं मनाने का निर्णय लिया है। सोशल मीडिया पर व्यापारीगढ़ दीपावली नहीं मनाएंगे का वीडियो भी खूब वायरल कर रहे हैं। इसके साथ ही दीपोत्सव के दिन जहां एक तरफ व्यापारी समाज खुशियो के त्योहार में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगा वहीं अपनी रोजी रोटी बचाने के लिए साकेंतिक रूप से विरोध प्रदर्शन के क्रम में आगामी 3 नवबंर दिन बुधवार को सांय 7.00बजे से 7.10 मिनट तक 10 मिनट के लिए अपने अपने दुकानों की सभी लाइट बंद कर विरोध करके अपनी उजड़ रहे रोजी रोटी की पीड़ा लोगों को बताकर बचाने की गुहार लगायेगा। प्रमुख रूप से नन्द कुमार गुप्ता, शक्ति जायसवाल, विजय यादव, सुनील कुमार, अनिल गुप्ता, राजेश गुप्ता,सौरभ ,राम गोपाल आदि रहे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News