Bahraich News: दबंगो ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Bahraich News: जिले में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी, जिसके कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Report :  Anurag Pathak
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2022-01-15 12:01 GMT

Bahraich News : दबंगो ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Bahraich News: मटेरा के शांति नगर भौखारा गांव निवासी युवक को बाइक सवारों ने गोली मार दी। जिससे युवक जमीन पर गिर गया। गंभीर हालत में घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवक गंभीर रूप से घायल

मटेरा थाना क्षेत्र के शांति नगर भौखारा गांव निवासी रहीश (35) पुत्र नूर अहमद निजी कार्य से शुक्रवार को शंकरपुर बाजार गया था। रात आठ बजे शंकरपुर निवासी जुनेद और दो अज्ञात ने रहीश पर कट्टे से फायर कर दिया। जिससे रहीश घायल होकर जमीन पर गिर गया। आसपास के लोगों ने घायल के भाई जमाल अहमद को सूचना दी। भाई 10 मिनट में ही शंकरपुर पहुंच गया। उसने गोली लगने से घायल भाई को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। इसके बाद थाने में तहरीर दी।

घायल युवक का बयान दर्ज

 थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि भाई की तहरीर पर जुनेद और दो अज्ञात के विरुद्ध प्राणघातक हमले का केस दर्ज किया गया है। उप निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल युवक का बयान दर्ज किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी गोली लगने के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है। फिलहाल सभी बिंदु पर जांच चल रही है।

पैर में मारी गोली

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों ने युवक के पैर में गोली मारी है। कई जगह छर्रे लग गए हैं। खून भी काफी निकल गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

निवेदन – आप सभी से अनुरोध है कि इस लिंक को अपने दोस्तों को व्हाट्सएप गुप एवं फेसबुक या अन्य सोशल नेटवर्क पर अधिक से अधिक शेयर करें । हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें। हमें फॉलो करे और पाएं हर अपडेट।

Taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Tags:    

Similar News