Akhilesh-Priyanka: फ्लाइट में अखिलेश-प्रियंका की गुफ्तगू, क्या राजनीति के मंच पर दोनों की जुदा राहें एक हो जाएंगी, चर्चा तेज

Akhilesh-Priyanka Ka Aamna Samna: फ्लाइट में प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव की मुलाकात के बाद बढ़ी सियासी हलचल;

Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update:2021-10-22 17:32 IST

अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी की मुलाकात (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Akhilesh-Priyanka Aamna Samna: यूपी विधानसभा चुनाव (UP assembly elections) की तैयारियों में जुटे दो बड़े दलों के नेताओं की आज फ्लाइट में मुलाकात के बाद सियासी माहौल गर्म हो गया है। इस मुलाकात के बाद तमाम कयास भी लगने शुरू हो गए हैं। दरअसल आज दिल्ली से लखनऊ आ रही फ्लाइट में सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav Today News) और कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) का आमना-सामना हुआ। दोनों नेताओं ने एक दूसरे का अभिवादन किया और कुछ बातें भी हुईं। इस मुलाकात की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसके बाद कयासों का दौर भी शुरू हो गया है। हालांकि ये इत्तेफाक भी हो सकता है कि दोनों की फ्लाइट सेम रही हो और यह मुलाकात फ्लाइट में हो गई।

मुलाकात हुई क्या गठबंधन होगा?

बता दें चुनाव से पहले राजनीतिक दल छोटी बड़ी पार्टियों से तालमेल बिठाने में जुटे हैं। हालांकि अखिलेश यादव( Akhilesh Yadav) यह कई मर्तबा कह चुके हैं कि वह इस बार किसी बड़े दल से गठबंधन नहीं करेंगे और छोटे दलों को मिलाकर चुनाव लड़ेंगे, लेकिन राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं होता। क्योंकि 2017 के चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party Today News) ने गठजोड़ कर यूपी का चुनाव लड़ा था। हालांकि इसमें दोनों दल कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। अखिलेश यादव जहां 50 का आंकड़ा नहीं छू पाए वहीं कांग्रेस पार्टी दहाई अंक भी नहीं पहुंच सकी थी। जिसके बाद दोनों का गठबंधन टूट गया था और राहें जुदा हो गई थीं।

अखिलेश पर हमलों के बाद कोई पहली मुलाकात

वैसे तो प्रियंका गांधी के निशाने पर हमेशा भारतीय जनता पार्टी रहती है। लेकिन लखीमपुर की घटना के बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर भी हमलावर रुख अपना लिया है। उन्होंने साफ कहा था कि अखिलेश यादव की पार्टी कहीं आंदोलन में नहीं दिखाई पड़ती। इसके साथ ही आगरा जाते वक्त भी प्रियंका (Priyanka) को जब पुलिस ने रोका तो भी मीडिया से बात करते हुए अखिलेश और उनकी पार्टी पर निशाना साधा था।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी प्रियंका (Priyanka) के हमलों का जवाब देते हुए कहा था कि वे कमरे में रहती हैं, इसलिए उनको हमारा संघर्ष नहीं दिखता है। वार पलटवार के बाद आज फ्लाइट में दोनों नेताओं का आमना- सामना हुआ है। फिलहाल दोनों नेताओं या उनकी पार्टी की तरफ से इस मुलाकात पर अभी कोई बयान नहीं आया है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021, Akhilesh-Priyanka Ka Aamna Samna 

Tags:    

Similar News