Up Election 2022 : मायावती बोलीं , बसपा के पास धन की कमी, हम चुनावी रैलियां नहीं कर सकते

Up Election 2022 : मायावती ने कहा कि चुनावी रैलियों (Chunvai rally) को लेकर बसपा की कार्यषैली अलग है। जबकि कांग्रेस (Congress) भाजपा (Bjp) की रैली अलग है।

Published By :  Ragini Sinha
Update: 2022-01-01 05:22 GMT

Up Election 2022 : बसपा सुप्रीमों मायावती (Bsp supremo Mayawati) ने आज कहा कि कांग्रेस (congress) ओर भाजपा (Bjp) जब केन्द्र की सत्ता में होती हैं, तो राज्यों के होने वाले चुनाव में सरकारी धन से रैलियां और शिलान्यास करती हैं, जिसमें अधिकतर भीड सरकारी कर्मचारियों से प्रबन्धन की जाती है। इन दिनों सरकारी पैसे से भाजपा चुनावी रैलियां (Bjp chunvai rally) की जा रही हैं। रैलियों में भीड को बुलाया जाता है। मायावती ने कहा कि चुनावी रैलियों (Chunvai rally) को लेकर बसपा की कार्यषैली अलग है। जबकि कांग्रेस (Congress) भाजपा (Bjp) की रैली अलग है। 

'हमारी पार्टी ज्यादा रैली आदि नहीं कर पाएगी'

मीडिया से वार्ता के दौरान आज सुबह उन्होंने कहा कि यह दल जब  सत्ता में नहीं होते है तो इतनी रैलियां नहीं करती हैं क्योंकि उस समय उनके पास संसाधनों का अभाव होता है और तब केवल वह सत्ता पक्ष पर कटाक्ष करने का काम ही करते है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी इन पार्टियों की नकल नहीं करती बल्कि सूझबूझ से काम करती हैं। इसलिए इस बार हमारी पार्टी ज्यादा रैली आदि नहीं कर पाएगी क्योंकि हमारे पास धन नहीं है और गरीबोें मजलूमों की पार्टी है। बसपा धन्नासेठों की पार्टी नहीं है। जबकि भाजपा धन्ना सेठों के पैसे कार्यक्रम करा रही है। बसपा पार्टी नहीं केवल मूवमेंट है। भले ही विरोधी पार्टियां और मीडिया भी उल्टा सीधा लिखे। हमारी पार्टी की अलग कार्यशैली है। इसलिए इसकी चिंता दूसरे लोग न करें। वोट के जरिए ही अपनी ताकत दिखाए। जिससे बुरे दिनों से निजात मिल सके। 

वैष्णों देवी में हुई दुर्घटना पर दुख 

उन्होेंने नए वर्ष की बधाई देते हुए वैष्णों देवी में हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इसमें सरकारी लापरवाही दिखाई दे रही है। इसकी जांच करवाई है जिससे दोबारा इस तरह की घटना न हो।

Taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Tags:    

Similar News