DM अभिषेक प्रकाश का बड़ा फैसला: डेंगू और स्क्रब टायफस की जांच दरें तय, प्राइवेट लैब्स की मनमानी होगी खत्म

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि 'पिछले कई दिनों से इस तरह के मामले आ रहे थे। जिसे जिलाधिकारी तक पहुंचाया गया। जिसके बाद डीएम की अध्यक्षता में एक मीटिंग हुई और यह आदेश जारी कर दिया गया।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-09-13 14:49 GMT

डीएम अभिषेक प्रकाश (फोटोः सोशल मीडिया) 

Lucknow News: उत्तर प्रदेश भर में डेंगू (Dengue) और बुखार (Viral Fever) तेज़ी से फैल रहा है। राज्य के आधे से ज्यादा जिलों में डेंगू की वजह से रोज़ाना मौतें भी हो रही हैं। वहीं, डेंगू की जांच के नाम पर निजी अस्पताल मनमाना पैसा वसूल रहे हैं। राजधानी लखनऊ में पिछले कई दिनों से इसकी शिकायतें भी आ रही थीं । जिसके मद्देनजर जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश (DM Lucknow Abhishek Prakash) ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों संग बैठक भी की। इसके बाद सोमवार को जिलाधिकारी ने डेंगू की जांच के लिए अधिकतम शुल्क निर्धारित कर आदेश जारी कर दिया है।

ये है डेंगू व स्क्रब टायफस टेस्ट की अधिकतम दरें

डीएम अभिषेक प्रकाश ने स्क्रब टायफस और डेंगू की अधिकतम दरें तय कर दी हैं। उन्होंने कहा कि 'निजी क्षेत्र की प्रयोगशालाओं द्वारा डेंगू टेस्ट हेतु अलग-अलग धनराशि ली जा रही है। जांच का मूल्य अधिक होना जन असुविधा उत्पन्न कर रहा है। जिसके मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।'

• NS1 एलाइजा (लैब में) - 1200₹

• NS1 एलाइजा (रोगी के घर से) - 1400₹

• NS1 कार्ड टेस्ट - 1000₹

• IgM एलाइजा (लैब में) - 750₹

• IgM एलाइजा (रोगी के घर से) - 800₹

• Iga एलाइजा (लैब में) - 750₹

• Iga एलाइजा (रोगी के घर से) - 800₹

• Iga कार्ड टेस्ट - 600₹

• स्क्रब टायफस एलाइजा (लैब में) - 1200₹

• स्क्रब टायफस एलाइजा (रोगी के घर से) - 1400₹

• प्लेटलेट काउंट (लैब में) - 250₹

• प्लेटलेट काउंट (रोगी के घर से) - 350₹

• एक यूनिट प्लेटलेट (आरडीपी) - 400₹

सर्वसम्मति से लिया गया फैसला

इस संबंध में 'न्यूज़ट्रैक' से बातचीत करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि 'पिछले कई दिनों से इस तरह के मामले आ रहे थे। जिसे जिलाधिकारी तक पहुंचाया गया। जिसके बाद डीएम की अध्यक्षता में एक मीटिंग भी हुई और यह आदेश जारी कर दिया गया।' उन्होंने कहा कि 'यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है। इससे किसी को ऐतराज नहीं है।'

Tags:    

Similar News