Lucknow News: लखनऊ में अमृत महोत्सव का कार्यक्रम, पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

Lucknow News: अमृत महोत्सव आयोजन समिति लखनऊ दक्षिण द्वारा रविवार को रामलीला मैदान पुराना किला में स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव का भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक समवेत स्वर से वंदे मातरम का गायन किया गया।

Newstrack :  Network
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2021-12-19 15:22 GMT

आजादी का अमृत महोत्सव। 

Lucknow News: अमृत महोत्सव आयोजन समिति लखनऊ दक्षिण (Amrit Mahotsav Organizing Committee Lucknow South) द्वारा रविवार को रामलीला मैदान पुराना किला (Ramlila Maidan Old Fort) में स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव का भव्य कार्यक्रम (Amrit Mahotsav Program) का आयोजन किया गया। भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक समवेत स्वर से वंदे मातरम का गायन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र (Eastern Uttar Pradesh Region of Rashtriya Swayamsevak Sangh) के बौद्धिक प्रमुख मिथिलेश नारायण (Intellectual Chief Mithilesh Narayan) ने संबोधित करते हुए कहा कि खंडित वंदे मातरम को इस देश के संविधान में मान्यता मिली हुई है। सावरकर ने कहा था कि वंदे मातरम इस देश की स्वतंत्रता का मंत्र है। इस स्वतंत्रता का हम अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav Program) मना रहे हैं उस अखंड भारत के स्वप्न को भूलना नहीं है।

देश की रक्षा की जिम्मेदारी केवल सेना की नहीं बल्कि सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति व्यक्ति में जगे स्वदेश भक्ति भावना। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जोन इंचार्ज राधा बहन (Zone Incharge Radha Behen) उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान के अध्यक्ष भदंत शांति मित्र और ,मेजर जनरल नीलेन्द्र रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मेजर जनरल एके चतुर्वेदी (Major General AK Chaturvedi) ने कहा कि आजादी अहिंसा का मंत्र पढ़ कर नहीं मिली। देश को आजादी दिलाने के लिए जिन क्रांतिकारियों ने बलिदान दिया उन्हें हम कैसे भूल सकते हैं। देश की सुरक्षा को अक्षुण्ण रखने के लिए हमारे नागरिकों को जागृत रहना होगा। देश की रक्षा करना नागरिकों का परम कर्तव्य है।

पूर्व सैनिकों का किया गया सम्मानित

स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव में पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। इसमें कर्नल राकेश जायसवाल, सूबेदार सुरेश शुक्ला,नायक सूबेदार प्रेम शंकर सिंह, नरेंद्र देव शर्मा, दिवाकर सिंह, आर के शर्मा को सम्मानित किया गया।

काव्यपाठ का किया आयोजन

इस अवसर पर काव्यपाठ का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विजय त्रिपाठी, कुमार तरल, शिव मंगल सिंह, हरि प्रकाश, हरि, विजय लक्ष्मी, संजय मिश्र, शरद मिश्रा, राजीव वर्मा ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन अमृत महोत्सव समिति लखनऊ दक्षिण के अध्यक्ष डाॅ धनंजय ने किया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग कार्यवाह बृजेश पांडेय, भाग संघचालक सुभाष अग्रवाल, लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया, कार्यवाह धीरेन्द्र, सह भाग कार्यवाह अतुल सिंह और जिला प्रचारक वैभव प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News