ब्रजेश पाठक ने सुनी PM मोदी के मन की बात, भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता रहे मौजूद

Lucknow News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने ब्रजेश पाठक के साथ सुना।

Written By :  Shreedhar Agnihotri
Published By :  Shweta
Update: 2021-08-29 13:59 GMT

भाजपाइयों ने किया केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी का स्वागत 

Lucknow News:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने ब्रजेश पाठक के साथ सुना। इसके पहले केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के लखनऊ प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत लारेंस टेरेस कालोनी 16-A अशोक मार्ग हज़रतगंज लखनऊ में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मनीष साहनी [क्षेत्रीय संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ अवध क्षेत्र] ने किया।

पूर्व सह मीडिया प्रभारी अवध क्षेत्र भाजपा सतवीर सिंह राजू ने बताया कि विधि एवं न्याय मंत्री मंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने मध्य विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा का स्वागत व अभिनंदन किया। इस मौके पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि उनके मंत्री बनने के बाद से प्रदेश का गौरव बढ़ा है। इस मायके पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टैनी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि चुनाव नज़दीक हैं और शीर्ष नेतृत्व उनको जो भी ज़िम्मेदारी देगा उसको वे पूरे मन से पूरा करेंगे।


इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से लखनऊ कैंट विधायक सुरेश तिवारी, लखीमपुर विधायक योगेश वर्मा , मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय पदाधिकारी अवध क्षेत्र दिनेश तिवारी,योगेन्द्र शुक्ला,सहकारी बैंक अध्यक्ष विनीत मनार,अर्बन कॉपरेटिव बैंक अध्यक्ष पुष्पा सिंह,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ईरा श्रीवास्तव,पूर्व सह मीडिया प्रभारी अवध क्षेत्र सतवीर सिंह राजू,खीरी भाजपा उपाध्यक्ष उमाशंकर दद्दू, पलिया विधायक प्रतिनिधि श्याम आंनद,ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र शुक्ला,सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार,जिला कार्य समिति सदस्य आर. डी. राय,एवम् सतीश चौधरी,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हरिवंश साहनी,पूर्व मंडल अध्यक्ष इंदरजीत सूरी,अरुण चड्ढा,डॉ.अश्विनी सिंह,लखनऊ से धीरेन्द्र श्रीवास्तव,एवम् दशमेश साहनी के साथ अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए ।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News