UP Election 2022: पत्रकार से नेता बनीं निदा अहमद, कई टीवी चैनलों में रह चुकीं हैं एंकर

UP Election 2022: निदा अहमद आज तक, न्यूज़18, ज़ी न्यूज़ जैसे कई मीडिया समूह में कार्य कर चुकीं हैं। निदा अहमद, प्रियंका गांधी से प्रभावित होकर आज कांग्रेस पार्टी (Congress Party) में शामिल हो गईं।

Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2022-01-11 11:12 GMT

लखनऊ: न्यूज़ एंकर निदा अहमद कांग्रेस पार्टी में शामिल हुईं 

Lucknow: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) के 'लड़की हूं लड़, सकती हूं' से प्रभावित होकर कई टीवी चैनलों में एंकर रहीं निदा अहमद (Anchor Nida Ahmed Joined Congress Party) आज कांग्रेस पार्टी (Congress Party) में शामिल हो गईं।

कांग्रेस मीडिया सेल के प्रमुख नसीमुद्दीन सिद्दीकी (naseemuddin siddiqui) ने उन्हें पार्टी ज्वाइन कराई। निदा अहमद (Nida Ahmed) ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा कि वह प्रियंका गांधी की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ले रही हैं, वह कांग्रेस के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगी। बताया जा रहा है कि वह 2022 का चुनाव (UP Election 2022 ) भी लड़ सकती हैं, हालांकि इस पर नसीमुद्दीन ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि वह जो भी जिम्मेदारी चाहेंगी पार्टी इन्हें देगी।

मीडिया समूह में कार्य कर चुकीं हैं निदा अहमद

निदा अहमद आज तक, न्यूज़18, ज़ी न्यूज़ जैसे कई मीडिया समूह में कार्य कर चुकीं हैं। यूपी चुनाव से ऐन वक्त पहले कांग्रेस पार्टी ने शामिल होकर अब पार्टी की नीतियों को प्रचारित प्रसारित करने का काम करेंगी। निदा अहमद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है। इसीलिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की हैं।



आने वाले दिनों में वह बड़ा धमाका करेंगे- नसीमुद्दीन सिद्दीकी

निदा अहमद के पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि आने वाले दिनों में वह बड़ा धमाका करेंगे। लोगों का कांग्रेस के प्रति विश्वास बढ़ रहा है और 2022 में इसका असर दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह बड़ा धमाका करने वाले हैं हालांकि यह धमाका क्या होगा इसका उन्होंने खुलासा नहीं किया। नसीमुद्दीन ने कहा कि बस इंतजार कीजिए एक-दो दिन में बड़ा धमाका होने जा रहा है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Tags:    

Similar News