प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर हमला, बोलीं- मेरे बच्चों के इंस्ट्राग्राम अकाउंट भी हैक कर रहे, क्या कोई और काम नहीं है?

इसी क्रम में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रियंका बोलीं, कि उनके बच्चों के इंस्ट्राग्राम (Instagram) अकाउंट तक हैक किए गए हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  aman
Update: 2021-12-21 09:54 GMT
Priyanka Gandhi (फोटो- न्यूजट्रैक) 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) से पहले राजनीति के सारे रंग देखने को मिल रहे हैं। आरोप-प्रत्यारोप का दौर चरम पर जाता दिखा रहा है। इसी क्रम में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रियंका बोलीं, कि उनके बच्चों के इंस्ट्राग्राम (Instagram) अकाउंट तक हैक किए गए हैं। उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार पर तंज भरे लहजे में कहा, 'इनके पास कोई काम नहीं है क्या?' 

दरअसल, यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के उस दावे के बाद गरमाया जिसमें उन्होंने दावा किया था, कि यूपी सरकार उनके फोन टैप करती है। और खुद सीएम योगी उनकी बातों को सुनते हैं।

बता दें, कि इससे पहले रविवार को भी प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर निशाना साधा था। उस दौरान उन्होंने कहा था, कि सरकार का काम क्या है? विकास करना, लोगों की परेशानियों का का हल निकालना, अत्याचार तथा अत्याचारियों को रोकना। मगर, यहां की सरकार सरकार इसकी जगह विपक्ष के फोन टैप करने में व्यस्त है। प्रियंका ने पीएम नरेंद्र मोदी के आज के प्रयागराज कार्यक्रम पर भी तंज कसा। वो बोलीं, प्रधानमंत्री आज प्रयागराज में 'महिला सशक्तिकरण' सम्मेलन में शामिल हुए। प्रियंका ने कहा, कि 'महिलाएं जग गई हैं। इस देश की शक्ति के आगे प्रधानमंत्री झुक गए हैं। यह उत्तर प्रदेश की महिलाओं की जीत है, जिससे मैं बहुत खुश हूं।

Tags:    

Similar News