UP Election 2022: करहल से अखिलेश के खिलाफ BJP कैंडिडेट एसपी सिंह बघेल को मिली जेड सिक्योरिटी, कल काफिले पर हुआ था हमला

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) की हॉट सीट (HOT Seat) कहे जाने वाले करहल विधान सभा सीट से बीजेपी (BJP) प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

Written By :  aman
Update: 2022-02-16 08:29 GMT

sp singh baghel

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) की हॉट सीट (HOT Seat) कहे जाने वाले करहल विधान सभा सीट (Karhal Assembly seat) से बीजेपी  (BJP) प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) को जेड श्रेणी की सुरक्षा (Z Category Security) दी गई है। एक समाचार एजेंसी की खबर के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। बता दें, कि एसपी सिंह बघेल करहल विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। वो समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं। 

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) के काफिले पर कल, मंगलवार हमला हुआ था। बघेल के काफिले पर भीड़ ने पथराव किया था। जिसके बाद उत्तर प्रदेश की सियासत गरम हो गई। सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने इसके लिए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को जिम्मेदार ठहराया।

'जब इंदिरा गांधी चुनाव हार सकती हैं, तो..'

दरअसल, मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट (Karhal Assembly seat) से यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को प्रत्याशी बनाया है। एसपी सिंह बघेल, समाजवादी पार्टी के गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी में अखिलेश के खिलाफ सियासी अखाड़े में ताल ठोंक रहे हैं। वो पहले भी कह चुके हैं कि लोकतंत्र में कोई भी जगह किसी का गढ़ नहीं होता। बघेल ने कहा था, 'जब इंदिरा गांधी चुनाव हार सकती हैं, तो अखिलेश यादव क्यों नहीं।'  

दोषियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

इस बीच प्रदेश की योगी सरकार ने कहा है, कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। वहीं, मैनपुरी (Mainpuri) पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, 'केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल थाना करहल की असरोही चौकी के ग्राम अतिकुल्‍लापुर के पास से गुजर रहे थे तभी अचानक गांव के कुछ लोगों द्वारा उनकी गाड़ी पर लाठी, पत्थर फेंककर हमला किया गया.'

बघेल के साथ पहले भी की अभद्रता 

गौरतलब है कि बीते हफ्ते भी बीजेपी उम्मीदवार बघेल के साथ मैनपुरी में एक नुक्कड़ सभा के दौरान कुछ युवकों ने अभद्रता की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ युवकों ने नुक्कड़ सभा के दौरान नारेबाजी और गाली-गलौज तक किया था।  जिसके बाद एसपी सिंह बघेल ने माइक से ही उन युवकों को करारा जवाब दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

Tags:    

Similar News