UP Election 2022: सपा प्रमुख अखिलेश यादव का BJP पर हमला, भाजपा द्वारा जारी घोषणा पत्र लेकर अखिलेश का ट्वीट

UP Election 2022 : समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट के माध्यम से भाजपा और उनके वायदों पर हमला किया है।

Report :  Rajat Verma
Published By :  Ragini Sinha
Update:2022-02-08 13:40 IST

Akhilesh yadav (Social Media)

UP Election 2022 : विधानसभा चुनावों (Up Election 2022) की तारीख नजदीक आने के साथ ही सभी राजनीतिक दल अपने-अपने वायदों द्वारा जनता का मत अपनी ओर आकर्षित करने में लगे हुए हैं। इसी के मद्देनज़र चुनाव के दृष्टिकोण से सबसे अहम होता है राजनीतिक दल का घोषणा पत्र (BJP manifesto released), जो कि जनता से उनके वायदों को दर्शाता है। 

अखिलेश यादव का ट्वीट

भारतीय जनता पार्टी (Bjp) ने भी मंगलवार को अपना घोषणा पत्र (BJP manifesto released) जारी कर दिया है और इसी के साथ विपक्षी दलों के जवाबी हमले की भी शुरुआत हो गई है। मंगलवार को भाजपा द्वारा जारी घोषणा पत्र को निशाना बनाते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Samajwadi party akhilesh yadav tweet) ने ट्वीट के माध्यम से भाजपा और उनके वायदों पर हमला किया है। इसी के साथ अखिलेश ने ट्वीट के माध्यम से उत्तर प्रदेश की हाथरस, लखीमपुर जैसी कई घटनाओं का भी ज़िक्र किया, जो कि भाजपा के शासनकाल में घटित हुईं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने स्पष्ट शब्दों में ट्वीट करते हुए लिखा कि-"जिनके वादे जुमले हैं, बातें झूठी हैं और जो हर बार जनता को झांसा देते हैं…वो घोषणा पत्र निकालें,संकल्प पत्र, वचन पत्र या शपथ पत्र…उत्तर प्रदेश की जनता अब विश्वास नहीं करेगी। भाजपा भरोसा खो चुकी है। किसान लखीमपुर, महिला हाथरस,युवा इलाहाबाद,व्यापारी गोरखपुर व आम जनता कोरोना नहीं भूलेगी।"

वर्चुअल चुनाव प्रचार को अनुमति 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा के शासनकाल की खामियां गिनाते हुए कहा कि अब जनता भाजपा के झूठे दावों और वायदों में नहीं आने वाली है। चुनाव आयोग द्वारा सिर्फ वर्चुअल चुनाव प्रचार को अनुमति देने के बाद से सभी नेता और राजनीतिक दल लागतार ट्विटर और अन्य माध्यमों पर सक्रिय हो गए हैं।

इसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में किसानों को सिंचाई हेतु मुफ्त बिजली, बगैर आश्रित और विधवा महिला को ₹1500/माह पेंशन, 6 मेगा फूड पार्क का निर्माण, आदि के अतिरिक्त और भी नए वायदे किए हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के पहले चरण के मतदान में अब मात्र 48 घंटे से भी कम का समय बचा है। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होना है तथा कुल 7 चरणों के मतदान के बाद चुनाव का परिणाम 10 मार्च हो घोषित होगा।

Tags:    

Similar News