UP ELection 2022: UP में मुख्यमंत्री के दो दावेदार CM योगी और अखिलेश, जानें इनकी घोषित संपत्ति कितनी है और क्या है अंतर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के दिन अब धीरे-धीरे नजदीक आ रहे हैं। राजनीतिक पार्टियों की ओर से प्रदेश में सरकार बनाने के भले जो भी दावे किए जा रहे हों, लेकिन एक बात तो स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री पद के लिए जनता के बीच दो ही चेहरे स्पष्ट हैं।

Written By :  aman
Update: 2022-02-05 04:00 GMT

yogi adityanath।akhilesh yadav

UP ELection 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के दिन अब धीरे-धीरे नजदीक आ रहे हैं। राजनीतिक पार्टियों की ओर से प्रदेश में सरकार बनाने के भले जो भी दावे किए जा रहे हों, लेकिन एक बात तो स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री पद के लिए जनता के बीच दो ही चेहरे स्पष्ट हैं। एक वर्तमान मुख्यमंत्री और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का और दूसरा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का। दोनों ही उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी घोषित विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है।    

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से नामांकन भरा। साथ ही उन्होंने अपनी संपत्ति के बारे में हलफनामा के जरिए जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री ने साल 2020-21 की आय का ब्यौरा भी दिया। सीएम योगी की तरफ से दिए हलफनामे में एक लाख रुपए नकद का जिक्र किया गया है। साथ ही, कान में पहने जा रहे कुंडलों कीमत के साथ रुद्राक्ष के माला की भी उन्होंने जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने हथियारों में राइफल और रिवाल्वर का जिक्र किया है।

अब यहां आम जनता के मन में सहसा एक जिज्ञासा उठती है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के मुख्य दावेदारों में से एक अखिलेश यादव के पास कितनी संपत्ति है? तो आइये आज यहां हम दोनों शख्सियतों की संपत्ति के बारे में जानकारी दे रहे हैं। आपको पहले ही बता दें, कि यह जानकारी योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव की ओर से दिए गए हलफनामे पर आधारित है।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संपत्ति का ब्यौरा :

-चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुताबिक, 2020-21 में कुल आय 13,20, 653 रुपए है। 2019-20 में आय 15, 68, 799 रुपए थी।

-हलफनामे में परिवार, पत्नी, आश्रित वाला कॉलम में लागू नहीं का जिक्र है।

-वहीं, अपराध की बात करें तो उस कॉलम में भी लागू नहीं का जिक्र है।

-साथ ही, हाथ में नकदी के रूप में एक लाख रुपए का जिक्र किया गया है।

किस खाते में कितनी रकम? 

-सीएम योगी अलग-अलग बैंक खातों की बात करें तो स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, संसद भवन नई दिल्ली में 25,99,171 रुपए जमा हैं।

-जबकि, पंजाब नेशनल बैंक इंडस्ट्रियल एरिया, गोरखनाथ में 4,32, 751 रुपए जमा हैं।

-एसबीआई, संसद भवन, एफडीआर खाता में 8,37,485 रुपए हैं। -वहीं, पंजाब नेशनल बैंक इंडस्ट्रियल एरिया गोरखनाथ के एफडीआर खाते में कुल 7,12,636 रुपए हैं। 

-स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, गोरखनाथ गोरखपुर में 7,12,636 रुपए बताए गए हैं। 

-स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, विधानसभा मार्ग, लखनऊ, में 67,85,395 रुपए की जानकारी दी गई है। 

-वहीं, योगी आदित्यनाथ के बचत योजनाओं में 2,33,000 रुपए हैं। 

-किसी व्यक्ति या निकाय को ऋण आदि लागू नहीं है। 

-मोटर गाड़ी- लागू नहीं है। 

-जेवरात- कान में कुंडल 49,000 रुपए खरीद के समय। 

-सोने की चेन में रुद्राक्ष माला 10 ग्राम क्रय के समय 20,000 रुपए। 

-कोई अन्य आस्तियां- एक अदद रिवाल्वर- 100,000 खरीद के समय। 

-एक अदद राइफल- 80,000 रुपए क्रय के समय। 

-सकल मूल्य संपूर्ण धनराशि- 1,54, 94,0954 रुपए। 

-कृषि भूमि- लागू नहीं

-गैर कृषि भूमि- लागू नहीं। 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की संपत्ति का ब्योरा :

-अखिलेश यादव और उनकी पत्नी वर्तमान में करीब 40 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। 

-अखिलेश के नाम सात खाते और उनकी पत्नी डिंपल के नाम कुल 11 बैंक खाते हैं।

-सपा अध्यक्ष के बैंक खातों में करीब साढ़े पांच करोड़ रुपए हैं। 

-अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव के पास 13 करोड़ की चल संपत्ति है।

-इतना ही नहीं अखिलेश यादव के पास करीब 17 करोड़ की अचल संपत्ति है।

-सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के पास एक लाख 79 हजार रुपए नकद हैं। 

-अखिलेश यादव करीब 18 एकड़ जमीन के मालिक हैं। 

-साल 2012 में अखिलेश यादव की सालाना आय करीब 1.25 करोड़ रुपए थी। 

-मौजूदा समय में उनकी आय घटकर करीब 83 लाख रुपए हो गई है।

-करीब 32 लाख रुपए मूल्य की 6 अलग-अलग बीमा पॉलिसी है। 

-अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव के नाम 25 लाख रुपए का बीमा है। 

-अखिलेश यादव की कमाई का मुख्य स्रोत वेतन, किराया तथा खेती है। 

-सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव को करीब 2.13 करोड़ का कर्ज दिया हुआ है। यह कर्ज साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले का है।

-अखिलेश यादव ने खुद को किसान बताया है। 

Tags:    

Similar News