Uttar Pradesh Politics: स्वतंत्र देव सिंह का विपक्ष पर तीखा वार, कांग्रेस व सपा कोई राजनैतिक दल नहीं हैं

Uttar Pradesh Politics: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कांग्रेस व सपा कोई राजनैतिक दल नहीं हैं, यह मात्र एक ट्रस्ट हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Shashi kant gautam
Update:2021-10-25 20:10 IST

कांग्रेस व सपा कोई राजनैतिक दल नहीं हैं, यह मात्र एक ट्रस्ट- स्वतंत्र देव (डिजाईन फोटो- सोशल मीडिया)

Uttar Pradesh Politics: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ( ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने सबसे बड़ी जनसंख्या वाले उत्तर प्रदेश को उपेक्षित रखा। उन्होंने कहा कि 70 सालों में प्रदेश में सिर्फ 12-15 मेडिकल कॉलेज खुले। लेकिन योगी सरकार के आने के बाद स्वास्थ्य व चिकित्सा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुआ है।

उन्होंने कहा कि नये मेडिकल कॉलेजों के बनने व प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ्य भारत योजना के प्रारंभ होने से लोगों को उच्च कोटि की सस्ती एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। सिंह ने विपक्षी दलों पर भी करारा प्रहार करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव जितना खर्च अपने सैफई महोत्सव और विदेश यात्रा में करते थे, उतने बजट में मोदी सरकार और योगी सरकार ने आज उत्तर प्रदेश को 9 नए मेडिकल कॉलेज की सौगात दी है।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, कांग्रेस व सपा कोई राजनैतिक दल नहीं हैं

उन्होंने कहा कि कांग्रेस व सपा कोई राजनैतिक दल नहीं हैं, यह मात्र एक ट्रस्ट है। खानदान के लोग राजनीति करते हैं। इनका बस चले तो यह आतंकवादियों को छोड़ देते हैं, आतंकवादियों से समझौता कर लेते हैं। यह लोग पार्टी बनाकर व्यापार कर रहे हैं। भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्रनिर्माण व जन-जन के कल्याण के लिए काम करता है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकार के पहले, चाहे केंद्र की सरकार हो या चाहे राज्य की सरकार हो, उनके समय गोरखपुर और आसपास की बेल्ट के जनपदों में दिमागी बुखार से कितने बच्चों की मौत होती थी। आज साढ़े चार सालों में  देश में  अब बुखार से मरने वालों की संख्या बहुत कम हो गई है और 95 प्रतिशत सुधार हुआ है। 

उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया

उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदेश के हर जनपद में एक मेडिकल कॉलेज उपलब्ध करने के विजन को अभूतपूर्व बताते हुए उनका भी आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में आज 9 मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ हुआ है। यह परिवर्तन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हो रहा है। उन्होंने  उत्तर प्रदेश में 9 मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन, 64 हजार करोड़ की प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वास्थ भारत योजना का शुभारंभ एवं 5,200 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का आभार प्रकट किया व प्रदेशवासियों को बधाई दी।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News