Pratapgarh News: कांग्रेस अध्यक्ष हार्दिक पटेल का BJP पर हमला, भाजपा सिर्फ डर की राजनीति पैदा करती है

प्रतापगढ़ जिले की सदर विधानसभा क्षेत्र में गुजरात के कांग्रेस अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने संबोधित किया। इस संबोधन में हार्दिक पटेल ने कहा कि प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का हर एक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश में किसान, महिला एवं नौजवानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ेगा और जीतेगा।

Newstrack :  Network
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2021-12-19 13:35 GMT

गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष हार्दिक पटेल। 

Pratapgarh: आज उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले की सदर विधानसभा क्षेत्र में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। इस किसान महापंचायत में गुजरात के कांग्रेस अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने संबोधित किया। इस संबोधन में हार्दिक पटेल ने कहा कि प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का हर एक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश में किसान, महिला एवं नौजवानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ेगा और जीतेगा।

कांधरपुर में किसान महापंचायत में कांग्रेस पार्टी के सदर प्रत्याशी डॉ. नीरज त्रिपाठी के समर्थन में आयोजन किया गया। गुजरात प्रदेश के अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने किसान पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा शासनकाल में किसान बर्बाद हुए और नेताओं की आमदनी दोगुने से भी अधिक हो गई। चुनाव को लेकर गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष हार्दिक पटेल का बयान सामने आया है। हार्दिक पटेल ने कहा कि चुनाव में ED और CBI एक्टिव हो जाती है।

साथ में हार्दिक पटेल ने कहा कि गुजरात में बीजेपी के धोखे को वहां के लोग समझे और सबक भी सिखाए। अब यूपी के लोगों की बारी है। हार्दिक पटेल ने विधानसभा चुनाव में सदर सीट से डॉ. नीरज त्रिपाठी को जिताने की अपील की। किसान महापंचायत में प्रतापगढ़ के अलावा सुल्तानपुर अमेठी और जौनपुर जिले के किसान भी शामिल हुए। हार्दिक पटेल ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ डर की राजनीति पैदा करती है। उन्होंने कहा कि यूपी के भविष्य के लिए कांग्रेस संघर्ष करेगी।

हार्दिक पटेल ने कहा कि प्रियंका गांधी महिलाओं को सशक्त बनाने की मुहिम छेड़ी हैं। देश, प्रदेश व जिले की बदहाली, बेरोजगारी और अराजकता को दूर करने के लिए आप सभी कांग्रेस का समर्थन करें।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News