Priyanka Gandhi In Raebareli: रायबरेली दौरे पर प्रियंका गांधी, शुरू हुआ महिलाओं से शक्ति संवाद

Priyanka Gandhi Vadra In Raebareli: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज रायबरेली दौरे पर हैं। प्रियंका एक दिवसीय रायबरेली दौरे पर रहेंगी। जहां वो महिलाओं से शक्ति संवाद करेंगी।

Report :  Narendra Singh
Published By :  Shreya
Update:2021-12-19 13:00 IST
Priyanka Gandhi (फोटो- न्यूजट्रैक) 

Priyanka Gandhi Vadra In Raebareli: कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) आज रायबरेली (Priyanka Raebareli Visit) में हैं। यहां वह रिफॉर्म क्लब (Reform Club) के मैदान में शक्ति संवाद कार्यक्रम (Shakti Samvad Karyakram) में शामिल होंगी। अमेठी के साथ साथ रायबरेली को भी गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है, इसलिए मिशन यूपी की शुरुआत के लिए यही दो जगहें चुनी गई हैं। 


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Live Updates
2021-12-19 09:37 GMT

हिन्दू और हिंदुत्व के मुद्दे पर प्रियंका ने कहा कि जो हिन्दू धर्म होता है वो कुछ अच्छी बात सिखाता है।सबके साथ प्रेम से रहो सच्चाई सिखाता है।राहुल जी कह राहे है जो आरएसएस के लोग है जो भाजपा के लिए बुद्ध धर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं वह सच्चाई के रास्ते पर चल नहीं रहे।

अखिलेश के करीबियों पर इनकम टैक्स को छापेमारी पर प्रियंका ने कहा कि ये तो हम सात साल से देख रहे हैं केंद्र सरकार लोगों को सताने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करती है। अगर आपको राजनीति बदलनी है तो यह जातिवाद और सांप्रदायिकता की राजनीति बंद करनी चाहिए। यह जनता को गुमराह करने वाली राजनीति है नेताओं को मालूम है कि कोई पूछने वाला नही है।कोई पूछने वाला नही है कि आपका नल लगा कि नही आपको रोज़गार मिला कि नही। ये जानते है सभी कि अगर हम साम्प्रदायिकता की लाइन पर चलेंगे तो कोई विकास की बात नही करेगा।

2021-12-19 09:20 GMT

रायबरेली - प्यारी बहनों आपका सभा में बहुत-बहुत स्वागत है। दो साल पहले मुझे कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया। तबसे मैं उत्तर प्रदेश में जगह-जगह जा रही हूं और लोगों से मिल रही हूं। कुछ साल पहले उन्नाव में एक लड़की का बलात्कार हुआ था और उसके बाद उसको जलाया गया था और उसकी हत्या हुई थी। मैं उस लड़की के घर गई थी उस लड़की के घर में उसकी भाभी थी मैं कम से कम 1 घंटे उस लड़की के घर में थी। उसके पिताजी ने मुझे कुछ नहीं बताया। उसकी छोटी बेटी को धमकाया गया। उसके परिवार को धमकाया गया। उसके पिताजी को पीटा गया। उसके पिताजी ने कुछ नहीं कहा। कुछ समय बाद वह फूट-फूट कर रोने लगे।

अचानक फिर उन्होंने मुझसे कहा कि बेटी! मेरी बेटी मेरे बेटे से भी बढ़कर थी। मेरी बेटी के साथ जो कुछ भी हुआ वह घबराई नहीं, वह लड़ी। उसने मुझसे कहा कि पापा तुम मेरे साथ मत आओ मैं अकेले जाऊंगी। अकेले ट्रेन में वह जाना चाहती थी। उसके बाद कई ऐसे हादसे हुए। हाथरस में एक लड़की का बलात्कार किया गया। रात में उसका अंतिम संस्कार किया गया। उसके माता-पिता ने उसका चेहरा भी नहीं देखा। पुलिस प्रशासन ने उसके मां-बाप को उसका चेहरा तक देखने नहीं दिया। कुछ समय पहले मैं ललितपुर गई वहां पर 2 किसानों ने आत्महत्या की। वहां पर उस किसान की बेटी कविता में बताया कि मेरी मां अकेली पड़ जाएगी उसका देखभाल कौन करेगा। लड़की की नई-नई शादी हुई थी। मेरे मन में आया कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर इतना अत्याचार हो रहा है।

किसान ने आत्महत्या की अंत में उसका भी बोझ एक महिला उठा रही है। बार-बार यही दिखता है जहां जहां मैं जाती हूं कि महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। यहां तक कि जब मैं गिरफ्तार हुई। सीतापुर में मेरी पुलिस की बहने यहां खड़ी हुई हैं। महिला पुलिस की बहनों का कर्तव्य था उन्होंने अपना फर्ज निभाया। 4:00 बजे मुझे गिरफ्तार करके ले गए एक नाम रिचा था और एक का नाम मधु। मेरे मन में आया कि यह घटना 4:00 बजे की है। यहां सड़क पर खड़ी हैं। अपनी ड्यूटी कर रही है। अच्छे घर से हैं। घर जाकर परिवार भी संभालना पड़ेगा।

मैंने उनसे बात की उसके बाद उन्हें घर भी जाना पड़ता है और उन्हें परिवार भी संभालना पड़ता है तो हर जगह जहां पर देखिए महिला का शोषण हो रहा है मेरे मन में आया की इस पर कुछ काम करना चाहिए हम क्या कर सकते हैं। हम सिर्फ आपको समझा सकते हैं कि अपने अधिकारों के लिए लड़ो, हमने एक महिला का घोषणा पत्र तैयार किया है। परिवर्तन लाना है तो हम सब को एकजुट होकर लाना होगा।

हमें समझना होगा कि हम देश की आधी आधी आबादी कोई हमें राजनीति में सीरियस क्यों नहीं ले रहा है मुझसे दिल्ली में मिलने कोई क्यों नहीं आ रहा है चाहे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं या आशा बहू में हो आप बताइए अगर सारी महिलाएं एकजुट हो जाएं कितना बड़ा परिवर्तन आ सकता है हमें चाहिए विकास की राजनीति अगर इस देश की सारी महिलाएं एकजुट हो जाए और एक आवाज उठाएं और कहे कि अगर हमें ऐसा राजनीति दो तो क्यों नहीं देश की राजनीति बदल जाएगी। हमने कहा महिलाएं अपनी शक्ति पहचानो और एकजुट हो जाओ हमने नारा दिया कि लड़की हूं लड़ सकती हूं।

एक घोषणा पत्र दिया बाकी पार्टियों ने इसके बाद घोषणा शुरू कर दी और आशा बहुओं का मानदेय कल परसों में ही बढ़ा दिया है उनको पता चल गया है कि महिलाएं लड़ सकती हैं और परसों प्रधानमंत्री जी एक ऐसी सभा करने जा रहे हैं जिसमें उन्होंने केवल महिलाओं को ही बुलाए गए हैं मैं तो बहुत खुश हूं सारी पार्टियां कह रही है कि अगर उन्होंने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया तो महिलाएं हमें वोट नहीं देंगी। देखिए हमने छोटी बहन की और कितना बड़ा बदलाव हो गया। लेकिन एक मानसिकता होती है अब आप अगर इस मंच पर खड़ी है तो इसका मतलब आप की माता ने संघर्ष किया है आपके लिए।

कल अमेठी में मैं मस्त थी वहां पर मेरे साथ मंच पर रमाकांति थी कुछ साल पहले जब मुझे मिली तभी वह कांग्रेस में शामिल हुई थी और उसने मुझे अपनी कहानी बताइ, उसने बताया कि जब उसकी शादी हुई उसकी बेटी हुई तो वह अपनी बेटी को पढ़ा नहीं सकी। जब सब लोग खेतों में काम करने चले जाते थे तो रमाकांति साड़ी में फॉल लगाती थी और जब सब लोग घर में नहीं होते थे तो उस फाल को बाजार में बेच देती थी उसके बाद उसने चुपचाप अपनी बेटी को स्कूल भेजना शुरू किया। बाद में उसके ससुर और सास ने उसको डांटा तो उसने अपने सास-ससुर से सौदा किया कि मुझे उसको भेजने दो इसकी पढ़ाई की फीस मैं भर लूंगी तो सब मान गए। रमाकांति जब मेरे से कल मिली तो उसकी बेटी मेरे साथ थी उसने कॉलेज पास करने के लिए संघर्ष किया। बेटी के लिए मां इसलिए संघर्ष करती है क्योंकि वह अपना संघर्ष अपनी बेटी को नहीं देना चाहती है।

आपको कितनी बार कहा गया आप महिला हो आप मेरे सहने की शक्ति है आप सह लो आप सब ने सुना है सब को कहते हुए आपको भगवान ने अपने पैरों पर खड़े होने की स्थिति है वह शक्ति पहचानो सबसे बड़ी शक्ति होती है लोकतंत्र में सपोर्ट होता है सोच समझकर वोट देना है आपको आज से यह समझ लो जो महिला को सशक्त होने का वादा नहीं करता। उसे वोट नहीं देना है।

यह मत सोचिए कि आपको सिलेंडर दे दिया आपको शौचालय दे दिया यह महिलाओं को सशक्त करने का माध्यम नहीं है आपको पढ़ाई लिखाई आपको नौकरी दें समाज में ऐसा माहौल बनाएं कि आप के साथ अत्याचार ना हो और आपका शोषण होता है महिला पर अत्याचार होता है तो आरोप भी महिला पर लगा दिया जाता है इसके अलावा महिलाओं का एफ आई आर दर्ज नहीं किया जाता है जो यह हो रहा है वह गलत हो रहा है। बहुत चुप रहे हैं और आप अपनी शक्ति को नहीं पहचान रहे। मानसिकता बदलनी है तो आज शुरुआत हुई है अपने लिए खुद लड़ना पड़ेगा। लड़ो मैं तुम्हारे साथ हूं जितनी भी शक्ति मुझ में है। वह तुम्हारे साथ है। राजनीतिक शक्ति कांग्रेस पार्टी की पूरी तुम्हारे साथ है। मैं खड़ी रहूंगी तुम्हारे साथ और साथ में हम परिवर्तन लाएंगे । एक साथ रहकर हम इस देश और प्रदेश को बदलेंगे।

महिलाओं को नकार नहीं कर सकते महिला चुप नहीं रह सकती महिला अपना हक मांगेगी हमारा जो घोषणा पत्र है उसमें हमने तमाम ऐसी चीज दी है यहां से जाते वक्त आप इस घोषणा पत्र को ले लीजिएगा इतना भी 40% रोजगार है वह महिलाओं को मिलेगा इस तरीके से बहुत सारी योजनाएं हैं आशा बहुओं को 10000 का मानदेय मिलेगा। आप फिर उसके बाद आप एक परिवार को चला सकते हैं आपको मानदेय मिलेगा उसके ऊपर से आपको परिवार चलाने के लिए 10000 मिलेगा।

सरकार के पास बहुत पैसा है लेकिन सही जगह पैसा नहीं लगाया जा रहा है बड़े-बड़े हवाई जहाज में देश के प्रधानमंत्री उड़ते हैं 8000 करोड़ रुपए का हवाई जहाज है। कोरोना वायरस बहुएं ने और आंगनवाड़ी की महिलाओं ने बहुत काम किया है आपने देश की इतनी बड़ी सेवा की है तो हमारा फर्ज बनता है कि हम आपको सशक्त करें अगर हम आपको आज सशक्त नहीं करेंगे तो क्या करेंगे स्कूल की बच्चियां यहां पर बैठी हुई है यह अपना भविष्य बनाना चाहती है सरकार का काम है कि इन्हें सशक्त करें सरकार का काम है आपको मौका मिलेगा तो मैं आपसे यह कह रही हूं कि आप हमें शक्ति दीजिए हम आपको शक्ति देंगे हम सब महिलाएं हैं संघर्ष हमारा जीवन लेकिन हम जानना चाहते हैं हम अगर एकजुट हो जाएंगे तो कोई हमें रोक नहीं पाएगा।

2021-12-19 08:52 GMT

रायबरेली- प्रियंका गाँधी ने मंच से बोलना शुरू किया। महिलाओं के साथ हादसों को एक एक मंच से सुनाया। हमने नारा दिया लड़की हूँ लड़ सकती हूं जिसके बाद आशा बहुओं का मानदेय सरकार ने बढ़ाया। पीएम एक कार्यक्रम कर रहे हैं जिसमे केवल महिलाएं शामिल हो रही है।

2021-12-19 08:43 GMT

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंचीं रायबरेली। लड़की हूं, लड़ सकती हूं। शक्ति संवाद शुरू हुआ। प्रियंका गांधी सुन रही हैं लड़कियों की बात।

प्रियंका कुछ ही देर में 'महिला शक्ति संवाद' रैली को संबोधित करेंगी क्योंकि उन्होंने हाल ही में महिलाओं के लिए एक घोषणापत्र जारी किया था। प्रियंका की रायबरेली की यात्रा राहुल गांधी के साथ लोकसभा क्षेत्र अमेठी का दौरा करने के एक दिन बाद हुई है, जो बाद में 2019 के आम चुनावों में भाजपा की स्मृति ईरानी से हार गई थी। प्रियंका और राहुल दोनों ने शनिवार को प्रतिज्ञा यात्रा के मार्च में हिस्सा लिया। जिसमें राहुल गांधी ने कहा था, यह उनका घर है, और कोई भी उन्हें यहां से जाने के लिए मजबूर नहीं कर सकता।

2021-12-19 08:32 GMT

नेहा सिंह ने कहा देश की उन्नति के लिए दोनों पक्षों से उड़ान करना जरूरी है और परिवार में लोगों की यह मंशा रहती है कि बेटा लायक हो जाए जबकि ऐसा होना चाहिए कि बेटी लायक हो जाए

2021-12-19 07:54 GMT

रायबरेली कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जनसभा स्थल पर पहुंची।

2021-12-19 07:32 GMT

हनुमान मंदिर में टेका मत्था

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने चूरूआ के हनुमान मंदिर में मत्था टेककर रायबरेली में चुनावी शंखनाद किया। आज प्रियंका रायबरेली में महिला शक्ति संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।


2021-12-19 07:30 GMT

चुनावी अभियान की अनौपचारिक शुरुआत

रायबरेली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज रायबरेली में चुनावी अभियान की अनौपचारिक शुरुआत कर दी है। चुराआ बॉर्डर पर तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया। लड़की हूं लड़ सकती हूं नारे के साथ प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में महिला शक्ति को कांग्रेस के साथ लेने की जोर आजमाइश कर रही हैं।

रायबरेली के रिफॉर्म क्लब में आज प्रियंका गांधी शक्ति संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। महिला सशक्तिकरण के इस महाअभियान में प्रियंका को महिलाओं का काफी समर्थन मिलने की संभावना जताई जा रही है। 

Tags:    

Similar News