सपा का UP में प्रदर्शन, एक क्लिक में जानें हर जिले का अपेडट
सीतापुर में सपा का प्रदर्शन, पूर्व विधायक बोले- मुसलमानों और दलितों के साथ अन्याय कर रही बीजेपी
पीलीभीत में सपा का धरना
फर्रुखाबाद में सपा का प्रदर्शन
बुलंदशहर: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आव्हान पर आज प्रदेश भर में मंहगाई और बेरोजगारी को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालयों पर हल्ला बोला और जमकर सरकार विरोधी प्रदर्शन किया। बुलंदशहर के कलेक्ट्रेट गेट पर सपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने तख्तियों पर 'बहुत हुई महंगाई की मार उखाड़ फेंको भाजपा सरकार' 'शर्म करो सरकार चाय बेच रहा पढ़ा बेरोजगार' जैसे स्लोगन लिख रखे थे। प्रदर्शनकारी सपा कार्यकर्ताओ ने जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया तथा सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। यही आलम बुलंदशहर की सिकंदराबाद, खुर्जा, शिकारपुर, स्याना, डिबाई, अनूपशहर आदि तहसीलों पर था जहां सपा के कार्यकर्ताओं ने एकजुट हो जमकर प्रदर्शन कर पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन दिया।
रायबरेली: समाजवादी पार्टी ने जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में दिया धरना। भारी संख्या में धरना प्रदर्शन में सपाई है मौजूद। कलेक्ट्रेट परिसर छावनी में तब्दील। जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख पद पर हुये चुनाव में धांधली का लगाया आरोप। मंहगाई के मुद्दे पर भी योगी व मोदी सरकार को लिया आड़े हाथों। सिटी मजिस्ट्रेट युगराज सिंह के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित सौंपा ज्ञापन।
अम्बेडकरनगर: जिले की सभी तहसीलों में सपा का धरना प्रदर्शन जारी है।
इटावा: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गृह जनपद इटावा में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी है। अखिलेश यादव के चचेरे भाई व जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में सदर तहसील में चल रहा धरना।
शाहजहांपुर: जिला पंचायत चुनाव में सरकार की मनमानी, बढ़ती मंहगाई और कानून व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी ने आज तहसील स्तर पर धरना प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि सरकार का यही रवैया रहा तो समाजवादी पार्टी सड़कों पर उतरकर चक्का जाम करेगी।
दरअसल सभी पांचों तहसीलों पर समाजवादी पार्टी दर्जनों सपा कार्यकर्ता पहुंचे जहां उन्होंने धरना प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान का कहना है कि जिला पंचायत चुनाव में सरकार ने सत्ता का दुरुपयोग किया और सरकारी मशीनरी का भी दुरुपयोग किया। चुनाव में भारी गड़बड़ी की गई। इसके अलावा तेजी से बढ़ रही महंगाई और कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरना दे रहे सपाइयों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार का यही रवैया रहा तो पूरे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर चक्का जाम करेंगे।
सीतापुर: जनपद की सभी तहसील मुख्यालयों पर सपा की तरफ से गुरुवार को प्रदर्शन किया गया। गन्ने का भुगतान, कृषि कानून व मंहगाई समेत 16 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन।
बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर में मंहगाई और बेरोजगारी को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल। हाथ में मंहगाई और बेरोजगारी की तख्तियां लेकर कलक्ट्रेट गेट पर किया धरना प्रदर्शन।