Ayodhya Deepotsav 2023: अयोध्या में एक साथ जले 22.23 लाख दीये, नया वर्ल्ड रिकॉर्ड..आतिशबाजी-लेजर शो ने मन मोहा

Report :  Jugul Kishor
Written By :  aman
Update:2023-11-11 18:45 IST
Live Updates - Page 2
2023-11-11 12:21 GMT

भगवान श्रीराम, माता सीता का किया राज्याभिषेक



2023-11-11 12:18 GMT

सीएम योगी, गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने खींचे रथ



2023-11-11 12:15 GMT

शोभायात्रा में लोक नृत्य 



2023-11-11 12:13 GMT

CM योगी ने किया राज्याभिषेक

दीपोत्सव के अंतर्गत अयोध्या में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी के स्वरूपों का पूजन, आरती एवं प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया।


सभी फोटो: आशुतोष त्रिपाठी 

 


2023-11-11 12:08 GMT

गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने भी शुभकामनाएं

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि, दिवाली हमें अंधेरे से उजाले की तरफ ले जाती है। यह त्योहार ही हमारी संस्कृति को मजबूत बनती है। उन्होंने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। बोलीं, आज हनुमान जयंती भी है। आपको हनुमान जयंती की भी शुभकामनाएं। अयोध्या का इतिहास प्राचीनतम है।

2023-11-11 12:06 GMT

CM योगी ने दी दिवाली की शुभकामनाएं

अपने संबोधन के अंत में सीएम योगी ने कहा, '22 जनवरी,2024 की तैयारी हम सभी को अभी से करनी चाहिए। तभी ये एक बड़ा आयोजन बनेगा। हम सभी को मिलकर इस कार्य को पूरा करना होगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। 'जय-जय सीताराम, जय-जय श्रीराम का नारा लगाया'।

2023-11-11 12:00 GMT

'श्रीराम ने कहा, अयोध्या के लोग मेरे प्रिय वासी'

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, 'हमारे पूर्वजों ने दीप प्रज्वल को रेखांकित किया। अयोध्या वासियों को भगवान राम ने स्वयं कहा कि वे उनके प्रिय वासी हैं। इसलिए हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि, जब भगवान आ रहे हों तो 22 जनवरी को विराजमान करने के लिए उनके स्वागत की भव्य तैयारी करने के लिए खुद को तैयार रखना होगा।'

2023-11-11 11:56 GMT

दुनिया जिस आदर्श व्यवस्था को मानती है वह 'रामराज्य'

सीएम योगी ने कार्यक्रम संबोधन में कहा, कि 'दीपोत्सव का उद्देश्य समाज को जोड़ना है। सीएम योगी ने कहा, 'अयोध्या के दीपोत्सव का आयोजन ही समाज को जोड़ने का आयोजन है। भगवान श्रीराम अयोध्या से गए, तो निषादराज को गले लगा लिया। उन्होंने धरती को राक्षस विहीन कर दिया। राक्षसों के पास बड़ी सेना थी, जो स्वाहा हो गई। मुख्यमंत्री ने कहा, जंगल में उन्होंने माता शबरी के भी झूठे बेर खाए, हनुमान अंगद, सुग्रीव और जामवंत मित्र बने। सेतुबंध का भी निर्माण किया गया। अयोध्या वापस आकर रामराज्य की व्यवस्था बनाई। पूरी दुनिया जिस आदर्श व्यवस्था को मानती है वह 'रामराज्य' है।'

2023-11-11 11:51 GMT

CM योगी की अयोध्या के लोगों से खास अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले, 'अयोध्या के लोगों की भी जिम्मेदारी बनती है। राम लला अपने मंदिर में विराजमान होने आ रहे हैं। कई वर्षों के लंबे इंतजार के बाद अब ये हो रहा है। हमारी आज की पीढ़ी बहुत सौभाग्यशाली है। जिनके लिए हमारे लोगों ने बहुत संघर्ष किया। जब यहां भगवान आ रहे हों, तो आपको ऐसे ही उनका स्वागत करना है। प्रधानमंत्री मोदी राम लला को विराजमान करेंगे। वहीं, अयोध्या वासियों को इसी तरह से दिवाली मनानी होगी।'

2023-11-11 11:48 GMT

दीपोत्सव बना अनोखा आयोजन

उन्होंने आगे कहा, 'सात वर्ष पहले जब हमने अयोध्या में दीपोत्सव शुरू किया था, तो असमंजस की स्थिति थी। मगर, आज यह बड़ा कार्यक्रम और देश-दुनिया के लिए अनोखा आयोजन बन गया है'।

Tags:    

Similar News