Ayodhya Deepotsav 2023: अयोध्या में एक साथ जले 22.23 लाख दीये, नया वर्ल्ड रिकॉर्ड..आतिशबाजी-लेजर शो ने मन मोहा

Ayodhya Deepotsav 2023: यूपी के अयोध्या में आज दीपोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस विशेष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल, सहित कई नेताओं सहित विभिन्न देशों के राजदूत पहुंचे हैं। अयोध्या दीपोत्सव में इस बार 24 लाख से अधिक दीये अलग-अलग घाटों पर जलाए गए।

Report :  Jugul Kishor
Written By :  aman
Update: 2023-11-11 13:15 GMT

Ayodhya Deepotsav 2023 Live Updates Today (Newstrack)

Ayodhya Deepotsav 2023 : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में शनिवार (11 नवंबर) को दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गवर्नर आनंदीबेन पटेल सहित कई नेताओं सहित विभिन्न देशों के राजदूत पहुंचे हैं। अयोध्या दीपोत्सव में इस साल 24 लाख से ज्यादा दिए अलग-अलग घाटों पर जलाए जा रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरयू नदी पर आरती की। जिसके बाद दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

दीपोत्सव में 21 लाख दीप केवल राम की पैड़ी पर जलाए जा रहे हैं। यह एक विश्व रिकॉर्ड है। सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी पर जारी दीपोत्सव कार्यक्रम में लेजर शो के जरिए रामलीला दिखाई गई। इसे देखने बड़ी संख्या में लोग उमड़े। 

भगवान राम की शोभा यात्रा निकाली गई

रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव के मौके पर भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम राम की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा साकेत डिग्री कॉलेज से राम कथा पार्क के नए घाट तक निकाली गई। रास्ते में दीपक, हनुमान जी, प्रभु श्रीराम के चित्र लगाए गए, उनको फूलों से सजाया गया।

Full View 

Live Updates
2023-11-11 13:55 GMT

पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा

अयोध्या में इस साल दीपोत्सव के अवसर पर जलाए गए दीयों से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का नया कीर्तिमान स्थापित हुआ। आज 22 लाख 23 हजार दिए जलाने का नया रिकॉर्ड अयोध्यावासियों ने देखा। पिछला रिकॉर्ड 18 लाख 81 हजार से ज्यादा दीयों का था। दीयों की गणना ड्रोन कैमरे के जरिए की गई। 

2023-11-11 13:50 GMT

अयोध्या में जमकर आतिशबाजी, मनमोहक लेजर शो

अयोध्या के सरयू घाट पर दीपोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान 22.23 लाख दीये सरयू नदी के घाट पर जलाए गए। यह नया विश्व रिकॉर्ड है। इस दौरान मनमोहक लेजर शो देखने को मिला। 

2023-11-11 13:47 GMT

CM योगी ने किया ट्वीट

सीएम योगी आधिकारिक एक्स से पोस्ट किया गया। जिसमें लिखा है- 'जगत प्रकास्य प्रकासक रामू! श्री अयोध्या धाम में 'भव्य-दिव्य दीपोत्सव-2023' के अवसर पर आयोजित Green & Digital fireworks Show..


2023-11-11 13:43 GMT

गिनीज बुक में दर्ज रिकॉर्ड

इस अवसर पर अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री और दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित आशा पारेख भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी राम दरबार की आरती उतारकर आशीर्वाद लिया। जिस तरह भगवान श्रीराम 14 वर्ष बाद अयोध्या आये थे तो उनका अयोध्या वासियों ने स्वागत-अभिनन्दन कर दीपोत्सव मनाया था। उसी तरह सीएम योगी सरकार ने त्रेतायुग की याद दिलाकर प्रदेश की जनता को सन्देश दिया। राम की पैड़ी व अन्य घाटों पर एक साथ जले 22.23 लाख दीये। गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में कीर्तिमान स्थापित किया।

2023-11-11 13:21 GMT

सरयू के घाट पर लोगों ने खूब जलाए दीये 



2023-11-11 13:17 GMT

मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने किया कलाकारों का स्वागत



2023-11-11 13:14 GMT

सरयू के घाट पर जलाए जा रहे दीये

सीएम योगी की आरती के बाद अब सरयू नदी के घाट पर दीये जलाए जा रहे हैं। साथ ही, राम की पैड़ी पर एक नया रिकॉर्ड बनने को तैयार है। हर साल दिवाली के मौके पर यूपी सरकार द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी के साथ-साथ प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, सरकार में मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जयवीर सिंह, राकेश सचान, अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह के अलावा विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष, साधु-संत एवं विभिन्न मठों के महंत गण, भाजपा, विहिप एवं विभिन्न सांस्कृति सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि गण व प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

2023-11-11 13:11 GMT

दीपोत्सव का अद्भुत नजारा



2023-11-11 13:07 GMT

मनोरम छटा लोगों को आकर्षित कर रही

रामनगरी अयोध्या में 7वां दीपोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। मनोरम छटा लोगों को आकर्षित कर रही है। दीपोत्सव में कला, संस्कृति और अध्यात्म के रंग नजर आए। अध्यात्म की नगरी में उल्लास दिख रहा है। आस्था की अविरल धारा पूरे दिन प्रवाहित होती रही। सुबह झांकियों से शुरू हुआ उल्लास का प्रवाह देर रात लेजर शो तक जारी रहेगा।


 

2023-11-11 12:59 GMT

सरयू नदी के घाट पर CM योगी ने की आरती

अयोध्या में सरयू नदी के घाट पर दीपोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी मौके पर घाट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरती की। आज घाट लाखों दीपों से जगमगा रहा है। 



Tags:    

Similar News