Ayodhya News: अयोध्या के विकास कार्यों का मुख्य सचिव ने लिया जायजा, वर्ल्ड क्लास सिटी के तौर पर विकसित हो रही राम की नगर

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र रविवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने जनपद में चल रहीं विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया। कार्यों में प्रगति को देखकर मुख्य सचिव ने संतोष जाहिर किया।

Update:2023-08-06 22:47 IST
अयोध्या के विकास कार्यों का मुख्य सचिव ने लिया जायजा: Photo- Newstrack

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र रविवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने जनपद में चल रहीं विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया। कार्यों में प्रगति को देखकर मुख्य सचिव ने संतोष जाहिर किया।

अयोध्या को विश्वस्तरीय शहर बनाने की कवायद

मुख्य सचिव ने अयोध्या के निर्माणाधीन विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। तदोपरांत श्रीराम कथा संग्रहालय में अयोध्या विजन 2047 के कार्यो की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी अधिकारी अयोध्या को विश्व स्तरीय शहर बनाने के उद्देश्य से समन्वय से कार्य करें। प्रत्येक माह इसकी समीक्षा की जायेगी। बैठक में उपस्थित शासन के प्रमुख सचिव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी अपने-अपने विभाग के कार्यो को देखने का निर्देश दिया। मुख्य सचिव ने कहा कि अयोध्या के नगर के विकास के जो कार्य हो रही हं,ै उसके साथ-साथ मलिन बस्तियों के विकास के लिए सूडा व डूडा कार्ययोजना बनाकर नगर विकास के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही करें। मुख्य सचिव के समक्ष बिन्दुवार प्रस्तुतीकरण आयुक्त अयोध्या गौरव दयाल द्वारा किया गया। मुख्य सचिव द्वारा प्रातःकाल से विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया गया। उसके सम्बंधित कार्यो का भी समीक्षा बैठक में उल्लेख किया गया।

समय से पूरे हों विकास के कार्य

मुख्य सचिव ने प्रमुख सचिव की उपस्थिति में निर्देश दिया कि अपने हिसाब से अधिकारी समय सीमा परिवर्तन न करें और बेहतर ढंग से समन्वय के साथ कार्यो को पूरा करें। अयोध्या में अयोध्या कैंट से अयोध्या मुख्य मार्ग (रामपथ) से हनुमानगढ़ी होते हुये श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य करने के निर्देश दिये गये। विभागवार समीक्षा में सम्बंधित विभाग के अधिकारी अपने अपने विभाग से सम्बंधित कार्यो को प्रगति से अवगत कराया। मुख्य सचिव ने कहा कि अयोध्या विजन के तहत चल रही परियोजनाओं का कार्य यथाशीघ्र पूरा किया जाय। अयोध्या सनातन धर्म का केंद्र बिंदु है। अयोध्या में पर्यटन संस्कृति एवं धार्मिक रूप से सुनियोजित विकास का कार्य तेजगति से चल रहा है।

समीक्षा बैठक में मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि जो सुझाव प्राप्त हुए हैं, उसको पूरी ईमानदारी से पूर्ण किया जायेगा। इस बैठक में अपर मुख्य सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण, प्रमुख सचिव लोक निर्माण अजय चौहान, प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात, अपर पुलिस महानिदेशक जोन पीयूष मोर्डिया, आवास आयुक्त रणदीप प्रसाद, मण्डलायुक्त गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर सहित अयोध्या विजन से जुड़े हुये विभागों के अधिकारी, अभियन्ता आदि उपस्थित थे।

Ayodhya News: श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने निर्माणाधीन मंदिर किया अवलोकन

Ayodhya News: श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने रविवार को राम मंदिर के निर्माण कार्यां की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान सचिव चंपत राय, सदस्य डा अनिल मिश्रा, गोपाल जी, जानकी दास, विश्राम दास, शरद शर्मा आदि उपस्थित रहे। महाराज नृत्य गोपाल दास ने कहा मंदिर का निर्माण अपनी पूर्णता की ओर है। ट्रस्ट अपने लक्ष्य को शीघ्र पूर्ण कर लेगा। भगवान श्रमिकों को शक्ति दे ताकि वह अपने पवित्र लक्ष्य को पूर्ण कर लें।

Tags:    

Similar News