Ayodhya News: रामनगरी में धर्म परिवर्तन से मचा हड़कंप, हिंदुओं को ईसाई बना रहा था पादरी

Ayodhya Conversion Case: अयोध्या के थाना क्षेत्र के महराजगंज क्षेत्र के रूदौलिया गांव में एक पादरी धर्म परिवर्तन करवा रहा था। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पादरी को गिरफ्तार कर लिया है।

Update: 2023-08-12 07:38 GMT
Ayodhya Conversion Case (सांकेतिक तस्वीर सोशल मीडिया)

Ayodhya News: रामनगरी अयोध्या में ईसाई मिशनरियों द्वारा धर्म परिवर्तन कराए जाने का मामले सामने आया है। दरअसल, अयोध्या के थाना क्षेत्र के महराजगंज क्षेत्र के रूदौलिया गांव में एक पादरी धर्म परिवर्तन करवा रहा था। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पादरी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी पादरी गांव में रात के दस बजे के बाद लोगों का धर्म परिवर्तन करवाता था, वह कम पढ़े-लिखे और भोले-भाले गरीब लोगों को चमत्कार दिखाकर उनका धर्म परिवर्तन करवाता था।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी पादरी घनश्याम मौर्या के पास से एक दर्जन से ज्यादा धार्मिक किताबें बरामद की है। बरामद की गई किताबों में बाइबल, धर्मी बनो, कैथोलिक विश्वास प्रश्नोत्तरी, पवित्र हृदय का संदेश, आराधना के गीत, खुशी की मार्गदर्शिका, आजादी के गीत शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह लोगों का ईसाई धर्म के बारे में जानकारी दे रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 505 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस अब उसके नेटवर्क के बारे में पता लगा रही है, कि और कितने लोग इस काम को अंजाम देने में लगे हुए हैं।

सामूहिक तौर पर लोगों का कराता धर्म परिवर्तन

पुलिस ने बताया कि ये पूरा मामला रामनगरी अयोध्या के थाना महराजगंज क्षेत्र के रूदौलिया गांव का है। इस गांव में लोगों ने पुलिस को पादरी के बारे में पहले गुप्त सूचना दी थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी पादरी सामूहिक तौर पर गांव के लोगों का धर्म परिवर्तन करवाता था। गांव वालों की सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई और पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो वहां काफी भीड़ लगी हुई थी। एक आदमी आसन लगाकर गांव के लोगों को ईसाई धर्म के बारे में उपदेश दे रहा था और उन्हे ईसाई धर्म अपनाने के लिए कह रहा था। पुलिस के पहुंचने के बाद पादरी आसन लगाए बैठा रहा।

Tags:    

Similar News