Ayodhya News: कृषि वैज्ञानिकों ने किया मोटे अनाज पर मंथन, निकला ये फायदेमंद निष्कर्ष

Ayodhya News: कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष व वरिष्ठ वैज्ञानिकों के साथ कुलपति ने बैठक कर कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने सभी केंद्रों पर मोटे अनाज की खेती एवं मूल्य संवर्धन पर विशेष जोर दिया।;

Update:2023-06-26 18:22 IST
कृषि वैज्ञानिकों ने किया मोटे अनाज पर मंथन: Photo- Newstrack

Ayodhya News: अयोध्या आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक हाईटेक हाल में संपन्न हुई। इस दौरान समस्त कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष व वरिष्ठ वैज्ञानिकों के साथ कुलपति ने बैठक कर कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने सभी केंद्रों पर मोटे अनाज की खेती एवं मूल्य संवर्धन पर विशेष जोर दिया।

Also Read

मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा दिया जाना जरूरी

बैठक में कुलपति ने समस्त अध्यक्षों को कार्य योजना बनाकर कार्य करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने केंद्राध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी वैज्ञानिक अपने-अपने केंद्रों पर विश्वविद्यालय की आंवला, बेल, बेर एवं हल्दी की प्रजातियों को अवश्य लगाएं। धान की रोपाई एवं खरीफ कार्य योजना पर चर्चा के साथ-साथ डा. सिंह ने मोटे अनाज की खेती पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर मोटे अनाज जैसे ज्वार, बाजरा, सावां, कुटकी आदि फसलों की बोआई अवश्य की जाए। किसानों के प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

केंद्रों ने कार्य प्रगति से कुलपति को अवगत कराया

किसानों को मोटे अनाज की खेती के लिए जागरूक करने से उन्हें कम लागत में अधिक मुनाफा मिलेगा। साथ ही इसका प्रचलन बढ़ने से समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। इस तरह से ये किसान और उपभोक्ताओं दोनों के लिए फायदेमंद साबित होगा। कुलपति ने कहा कि अधिक से अधिक किसानों को कृषि विज्ञान केंद्रों से जोड़ने पर कार्य करें, जिससे कि किसानों को इसका लाभ मिल सके। जरूरी सूचनाओं को समय-समय पर पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए।

कृषि विज्ञान केंद्रों से पहुंचे अध्यक्षों ने अपने-अपने केंद्रों की कार्य प्रगति से कुलपति को अवगत कराया। समीक्षा बैठक प्रसार निदेशालय के डा. अनिल के संयोजन में हुई। इस मौके अपर निदेशक प्रसार डा. आरआर सिंह सहित समस्त कृषि विज्ञान केंद्रों के वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News