Ayodhya Rape Case: चार साल की बच्ची का सलमान ने किया रेप, पुलिस ने आरोपी को मारी गोली

Ayodhya Rape Case: पुलिस ने रेप के आरोपी सलमान को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है।

Newstrack :  Network
Update: 2024-08-27 04:41 GMT

Ayodhya Rape Case (Pic: Social Media)

Ayodhya Rape Case: यूपी की धर्म नगरी कही जाने वाली अयोध्या में रेप का एक और मामला सामने आया है। पिछले दिनों नाबालिग से रेप की खबरों के बाद अब चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कल यानी सोमवार को अयोध्या जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र के एक 4 साल की बच्ची के साथ एक युवक का दुष्कर्म किया गया। क्षेत्र के कुम्हिया गांव के 35 वर्षीय सलमान ने बच्ची के साथ दरिंदगी की। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस ने पैर में मारी गोली

वारदात के बाद आरोपी सलमान फरार हो गया था। तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई थी। पुलिस को खबर मिली कि आरोपी सलमान महाराजगंज थाना क्षेत्र के अमी आलापुर रोड पर तारापुर गांव के पास कहीं छिपा हुआ है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। खुद को पुलिस से घिरा पाकर आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने रेप के आरोपी सलमान को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है। पिड़िता के परिजनों ने कड़ी सजा की मांग की है। 

बच्ची को कमरे में बुलाकर किया रेप

बीकापुर क्षेत्र के रहने वाले सलमान का निकाह 4 साल पहले महाराजगंज थाना क्षेत्र कुम्हिया गांव में रुबीना के साथ हुआ था। रुबीना का कोई भाई न होने के कारण मायके की देखभाल उसी के जिम्मे है। सलमान के चार भाई और हैं मगर किसी की आपस में नहीं बनती। शादी के छह महीने बाद ही सलमान अपनी ससुराल महाराजगंज थाना क्षेत्र कुम्हिया गांव में ही में रहता है। आरोपी सलमान की एक साल की बेटी भी है। इसकी बेटी के साथ ही एक चार साल की बच्ची खेलती थी। कल यानी सोमवार को सलमान घर पर अकेला था। इसी दौरान उसने मौका देखर चार साल की बच्ची को कमरे के अंदर बुला लिया। यहीं पर उसके साथ दुषकर्म किया।  

इस तरह सामने आई वारदात

तीन-चार घंटे बीतने पर भी जब बच्ची घर नहीं लौटी तब घर वालों ने तलाश करना शुरु किया। रुबीना और उसकी बच्ची के घर पर न होने की वजह से किसी ने सलमान के घर पर ध्यान नहीं दिया। मगर थोड़ी देर बाद किसी ने सलमान के घर जाकर भी पूछताछ की। दरवाजा खुलते ही बच्ची को आपत्तिजनक हालत में देखकर सभी के होश उड़ गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। हालांकि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की गई। आज मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Tags:    

Similar News