Ayodhya News: वंदे भारत का अयोध्या में संत महंतों के साथ सांसद ने पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत

Ayodhya News: वंदे भारत का अयोध्या पहुंचने पर लगा जय श्री राम का नारा, अयोध्या से 35 यात्रियों ने लखनऊ के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस की सवारी की।

Update: 2023-07-07 15:59 GMT
Vande Bharat train welcomed in Ayodhya

Ayodhya News: गोरखपुर से चलकर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अयोध्या पहंुची। जहां 5 मिनट के स्टॉपेज के बाद अयोध्या से लखनऊ के लिए रवाना हो गई। अयोध्या में संत महंतों के साथ सांसद लल्लू सिंह ने ट्रेन पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। हजारों की संख्या में स्थानीय और राम भक्त भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को देखने के लिए रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अयोध्या पहुंचने पर लगा जय श्री राम का नारा, अयोध्या से 35 यात्रियों ने लखनऊ के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस की सवारी की। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को देखने के लिए शहर के सभी रेलवे क्रॉसिंग पर भारी भीड़ रही।

पूर्वांचल की सबसे तेज गति से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर स्टेशन से झंडी दिखाकर किया। यह ट्रेन अयोध्या धाम से अयोध्या कैंट स्टेशन होते हुए लखनऊ जाएगी। तेज गति से चलने वाली ट्रेन के उद्घाटन का यहां की जनता ने स्वागत किया। गोरखपुर से अयोध्या वाया लखनऊ जाने के लिए 704 रुपए का किराया रखा गया है जो बहुत अधिक है यहां की जनता ने इस किराए में कमी करने के साथ अयोध्या कैंट स्टेशन पर ट्रेन के 2 मिनट ठहराव की मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किया है। मांग करने वालों में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पंडित कालिका प्रसाद मिश्रा, उपाध्यक्ष महेंद्र दुबे, मंत्री सूर्य नारायण सिंह, पूर्व अध्यक्ष जनार्दन दुबे, बब्बन प्रसाद चैबे, वर्तमान कलर्स कमेटी के अध्यक्ष शैलेश पांडे, मानिटरिंग कमेटी के अध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अधिवक्ता वीर भानु प्रताप सिंह, प्रोफेसर कृष्ण मुरारी सिंह, वरिष्ठ छात्र नेता कृष्णकांत पांडे दिनकर आदि शामिल हैं।

Tags:    

Similar News