Azamgarh News: कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, आठ श्रद्धालु घायल

Azamgarh News: हादसा सिधारी थाना क्षेत्र के गेलवारा के पास हाईवे पर हुआ। घायलों को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी को गोरखपुर रेफर कर दिया।;

Report :  Shravan Kumar
Update:2025-02-17 16:38 IST

Azamgarh News: आज़मगढ़ जनपद के सिधारी थाना के गेलवारा हाईवे के पास महाकुम्भ से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार सोमवार भोर में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी। जिसमें आठ लोग घायल हो गए है। सभी घायल बिहार के गोपालगंज जिले के कटिया थाना क्षेत्र के गहनी गांव निवासी बताया गया है।

हादसा सिधारी थाना क्षेत्र के गेलवारा के पास हाईवे पर हुआ। घायलों को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी को गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना के बारे मे मिली जानकारी के अनुसार बिहार के गोपालगंज जिले के कटिया थाना क्षेत्र के गहनी निवासी राजीव कुमार ओझा (55) अपने परिवार की महिलाओं और बच्चों के साथ कार से महाकुम्भ स्नान करने के लिए प्रयागराज गए थे।

रविवार रात स्नान करने के बाद सभी लोग घर के लिए रवाना हो गए। सोमवार भोर में करीब चार बजे सिधारी थाना क्षेत्र के गेलवारा गांव के पास पहुंचे। एनएच 233 पर तेज रफ्तार से जा रही कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकरा गयी। कार में सवार सभी आठ श्रद्धालु घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। खबर पाकर थोड़ी देर बाद पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल ले जाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। घायलों मे राजीव कुमार ओझा (55), अर्पिता (5), शंभू देवी (54), सुगिया देवी (60), अर्चिता (5), प्रियंका, सुगिया देवी (45), सुमन देवी (45) आदि लोग है। 

Tags:    

Similar News