Azamgarh News: मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने की अमृत सरोवर की सराहना, डीएम ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने जनपद आजमगढ़ में भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम मोहम्मदपुर ब्लॉक सठियाव में आदर्श अमृत सरोवर का निरीक्षण किया।

Report :  Shravan Kumar
Update: 2024-06-22 13:20 GMT

अमृत सरोवर पर मौजूद सीएस दुर्गा शंकर मिश्र व अन्य। Photo- Newstrack 

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने जनपद आजमगढ़ में भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम मोहम्मदपुर ब्लॉक सठियाव में आदर्श अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने कहा कि जितने भी तालाब पोखरों का अस्तित्व समाप्त हो चुका है, उनकोअस्तित्व में लाने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा अमृत सरोवर योजना चलाई गयी है। उन्होंने कहा कि यह सरोवर प्रदेश के सबसे अच्छे शहरों में से एक है। इसके लिए ग्राम प्रधान व ब्लॉक प्रमुख को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की इस महत्वाकांक्षी योजना की कल्पना को साकार करने के लिए पूरे प्रदेश में अमृत सरोवर बनाने का निर्णय लिया गया है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन व नई दिशा निर्देशन में प्रदेश में अमृत सरोवर निर्माण कार्य योजना प्रारंभ किया गया है। अमृत सरोवर निर्माण में प्रदेश नंबर एक पर है। पूरे भारत प्रदेश में 25000 अमृत सरोवर का निर्माण करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 16909 सरोवर बनकर तैयार हो गए हैं। अमृत सरोवर जल संचय का सबसे अच्छा स्रोत है। इसके निर्माण से बारिश का पानी रुकेगा तथा जल स्तर में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि इससे जानवरों पशु पक्षियों और मनुष्य को भी पानी मिलेगा। अमृत सरोवर के पास हरियाली को बढ़ाया तथा मनोरंजन के साधन विकसित करें यहां ओपन जिम भी स्थापित किया गया है। जिससे लोग मनोरंजन के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। मुख्य सचिव ने कहा कि इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाए जिससे लोगों का आय का स्रोत बढ़ेगा। यहां लोग छोटे-छोटे दुकान लगाकर आय भी अर्जित कर सकते हैं। इससे खेतों की सिंचाई भी आसानी से होगी और खेतों में मेड़ों पर पेड़ लगाकर वातावरण को शुद्ध करने और जल संरक्षण में मदद मिलेगी एवं प्रकृति को भी बचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस साल प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने वहां पर उपस्थित लोगों से भी पेड़ लगवाने का अनुरोध किया है। 

अपनी मां के नाम पर लगाएं एक पेड़

आज कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अमृत सरोवर स्थल पर अमृत वाटिका लगाने एवं अमृत फलक्रम भी बनाने का सुझाव दिया और कहा कि इसके आसपास अतिक्रमण हटाया जाए और सरोवर के जलस्तर मापने के लिए लट्ठा लगाया जाए। इसके किनारे नींबू, करौंदा, मेहंदी हरियाली के अच्छे पौधे लगाए जाय। कार्य्रकम में उन्होंने लोगों से एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाने की भी अपील की है। मुख्य सचिव को जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने स्मृति चिन्ह व ब्लॉक प्रमुख ने शाल भेंट कर स्वागत व सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने अमृत सरोवर पर पौध रोपण भी किया। इस अवसर पर एसडीएम सदर ज्ञानचंद गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आई एन तिवारी, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, डीसी मनरेगा, खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

अमृत सरोवर सूखे, पेयजल संकट बढ़ा

जनपद आजमगढ़ के प्रत्येक विकासखंड में लाखों रुपए खर्च कर अमृत सरोवर का निर्माण कराया जा चुका है। अधिकांश सरोवरों का पानी सूख गया है। भीषण गर्मी में पानी न रहने के कारण पशु पक्षियों व जानवरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस सम्बन्ध मे पूछने पर अधिकारियों ने चुनाव में व्यस्तता का हवाला देकर पीछा छुड़ा लिया। 

Tags:    

Similar News