Azamgarh News: तेज रफ्तार से आ रही मैजिक वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत

Azamgarh News:अहरौला थाना क्षेत्र के बरहा कोठीव हाल पता ग्राम कंधरापुर थाना कंधरापुर निवासी राम प्रकाश उपाध्याय मंगलवार को अपने समधी चंद्र प्रकाश उपाध्याय के साथ मोटरसाइकिल से गोविंद साहब दर्शन करने गए थे।;

Report :  Shravan Kumar
Update:2025-02-25 17:56 IST

azamgarh news

Azamgarh News: जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र के महादेवपुर अंडर बाईपास के समीप मैजिक वाहन तेज रफ्तार से आ रही बाइक सवार को धक्का मार दिया। जिससे बाइक सड़क किनारे खाई में गिर गई। बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई दूसरा घायल हो गया। आसपास भीड़ इकट्ठा हो गई। किसी ने सूचना पुलिस को दे दिया, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के बारे में बताया जाता है कि अहरौला थाना क्षेत्र के बरहा कोठीव हाल पता ग्राम कंधरापुर थाना कंधरापुर निवासी राम प्रकाश उपाध्याय मंगलवार को अपने समधी चंद्र प्रकाश उपाध्याय के साथ मोटरसाइकिल से गोविंद साहब दर्शन करने गए थे। दर्शन कर वापस आते समय थाना अतरौलिया क्षेत्र के महादेवपुर अंडर बाईपास के समीप तेज रफ्तार मैजिक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी और एक झोपड़ी में पलट गई। मैजिक की टाक्कर से बाइक सवार दोनों युवक खाई में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को नजदीकी अमर शहीद राजा जय लाल सिंह सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने घायल रामप्रकाश उपाध्याय पुत्र बलराम उम्र 58 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक का उपचार किया जा रहा है। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई। 

Tags:    

Similar News