Azamgarh News: संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Azamgarh News: आजमगढ़ में संदिग्ध हालात में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Report :  Shravan Kumar
Update: 2024-06-14 16:14 GMT

संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस: Photo- Newstrack

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के जनपद आजमगढ़ में संदिग्ध हालात में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी।

जानकारी के अनुसार शहाबुद्दीनपुर निवासी मोहम्मद राशिद की शादी लगभग डेढ़ साल पहले दीदारगंज थाना क्षेत्र के कुशहा निवासी नूरसबा से हुई थी। लोगों के मुताबिक उसका पति विदेश रहता है और उसकी सास आगामी बकरीद पर्व की खरीददारी करने के लिए बाजार गई थी। जब वह बाजार से लौटी तो दरवाजा बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला।

दुपट्टे के फंदे से लटकी महिला

जानकारी होने पर पड़ोसी पहुंच गए। जंगले से देखा तो नूरसबा पंखे के सहारे दुपट्टे के फंदे से लटकी थी। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ शव को नीचे उतरवाया। मृतका ने पंखे से दुपट्टे का फंदा बना आत्मघाती कदम उठाया था। मृतका के पास लगभग पांच माह का एक बच्चा भी है।

आत्महत्या का शक

सूचना पर सीओ सगड़ी शुभम तोड़ी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल और पूछताछ की। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि मायके पक्ष को सूचना दी गई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाई की जायेगी। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत की वजह पता चलेगी। विदित है कि आत्महत्या एवं फांसी की खबरें अक्सर मिल रही हैं जिससे समाज पर उसका बुरा असर पड़ता है प्रशासन भी इस मामले में ढिलाई करने पर इसका दुष्परिणाम होता है।

Tags:    

Similar News