Azamgarh News: करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Azamgarh News: जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा निवासी योगेश सिंह उम्र 26 वर्ष पुत्र जयराम सिंह सुबह 10.30 बजे अपने घर में वायरिंग मरम्मत कराने के दौरान इनवर्टर से करंट लग जाने से मौके पर मूर्छित होकर गिर गया।

Report :  Shravan Kumar
Update: 2024-06-02 15:29 GMT

मृतक युवक की फाइल फोटो (Pic:Newstrack)

Azamgarh News: युवक द्वारा इन्वर्टर मरम्मत के दौरान करंट लगने से युवक की मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों मे कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो के बुरा हाल हो गया है। जानकारी के अनुसार जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा निवासी योगेश सिंह उम्र 26 वर्ष पुत्र जयराम सिंह सुबह 10.30 बजे अपने घर में वायरिंग मरम्मत कराने के दौरान इनवर्टर से करंट लग जाने से मौके पर मूर्छित होकर गिर गया। छोटा भाई देवेश सिंह व पिता जयराम सिंह तत्काल उसे प्राइवेट चिकित्सालय आजमगढ़ लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने योगेश सिंह को मृत्यु घोषित कर दिया। योगेश तीन भाई में दूसरे नंबर पर था।

मुंबई जाने की तैयारी में था युवक

बड़ा भाई व योगेश मुंबई जाकर में रहकर रोजी-रोटी के लिए कार्य करते हैं। छोटा भाई देवेश व पिता जयराम सिंह खेती-बाड़ी का कार्य देखते हैं। पिता राम ने बताया कि अभी 10 दिन पूर्व वह मुंबई से घर आया था, काली जी की पूजा में शामिल होने के बाद अब जाने की तैयारी में था। घर में वायरिंग खराब होने के नाते मैकेनिक बुलवाकर ठीक करवा रहा था कि यह घटना हो गयी। उसकी मौत से गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। हर किसी की आंखें नम हो गई।

घर में अधिवक्ता की लाश मिलने से फैली सनसनी

देवगांव कोतवाली के अंतर्गत रामपुर कठरवा निवासी 73 वर्षीय कल्पनाथ यादव पेशे से कलेक्ट्रेट आजमगढ़ में वकील थे। सिधारी कस्बे में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते थे। उनकी पत्नी 5 दिन पहले मायके चली गयी थी। 2 दिन से घर मे अकेले रहते थे। उनका कमरा बंद था। शनिवार को शाम तेज दुर्गंध आने लगी तो आसपास के लोगों ने वकील के पुत्र और पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने अंदर का दरवाजा तोड़कर जब देखा तो उनका शव पड़ा था। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि शव देखने से लगता है कि लू लगने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कार्रवाई की जाएगी।  

Tags:    

Similar News