Baghpat: पोलिंग बूथ बनाने का खर्चा ना मिलने से नाराज हुए लेखपाल और अमीन, मीटिंग कर जताया विरोध

Baghpat: बागपत की खेकड़ा तहसील के लेखपाल और अमीन पोलिंग बूथ बनाने का खर्चा एक माह बाद भी नही मिलने से नाराज हो गए है। बैठक कर विरोध जताया।

Report :  Paras Jain
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-03-09 13:19 GMT

बागपत की खेकड़ा तहसील के लेखपाल

Baghpat: बागपत की खेकड़ा तहसील के लेखपाल और अमीन पोलिंग बूथ बनाने का खर्चा एक माह बाद भी नही मिलने से नाराज हो गए है। बैठक कर विरोध जताया। तहसील क्षेत्र बागपत विधान सभा क्षेत्र में आता है। 10 फरवरी को यहां मतदान हुआ था।

इसके कस्बे में 40 बूथोंसमेत क्षेत्र के करीब 214 बूथों का निर्माण करने की जिम्मेदारी लेखपालों और अमीनों को दी गई थी। उन्होने उस काम को पूरी जिम्मेदारी से पूरा किया। लेकिन उनको बूथ निर्माण में आने वाला खर्च एक माह बीतने पर भी नही दिया गया।

तहसील परिसर में आयोजित बैठक में लेखपाल संघ उत्तर प्रदेश के तहसील अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि लेखपालों ने अपने खर्च पर बूथ बनाए। सभी ब्लाकों में उनको खर्च मिल चुका है लेकिन खेकडा तहसील के अधिकारियों ने उनका बूथ खर्च एक माह बीतने के बाद भी नही दिया है।

अमीन संघ के ब्ला क अध्यक्ष रोहताश ने उच्चअधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर उनका खर्च दिलवाने की मांग की। बैठक में कृष्णपाल, दीपक शर्मा, संजीव राठी, रवि, विजय कुमार, विकास धामा, ओमपाल शर्मा, सुभाष अमीन, संदीप अमीन, एकता आदि शामिल हुए।

इस मामले पर खेकड़ा एसडीएम अजय कुमार ने लेखपालों से वार्ता की और बताया कि मतगणना कार्य सुचारू रूप से पूर्ण होने के बाद 11 मार्च को बूथ निर्माण में खर्च धनराशि के चेक आवंटित कर दिए जाएगें।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News