छात्रा को तेंदुए ने बनाया निवाला, 20 मिनट तक शव के पास डटा तेंदुआ

ककरहा रेंज अंतर्गत मटियापुरवा गांव के निकट मवेशियों के लिए चारा काटने गई एक छात्रा पर गुरुवार देर शाम को तेंदुए ने हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर जब तक लोग दौड़ते। तब तक तेंदुए ने छात्रा को निवाला बना लिया। उसका क्षत-विक्षत शव खेत से मिला है।

Update: 2019-02-28 16:51 GMT

बहराइच: ककरहा रेंज अंतर्गत मटियापुरवा गांव के निकट मवेशियों के लिए चारा काटने गई एक छात्रा पर गुरुवार देर शाम को तेंदुए ने हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर जब तक लोग दौड़ते। तब तक तेंदुए ने छात्रा को निवाला बना लिया। उसका क्षत-विक्षत शव खेत से मिला है। तेंदुए के हमले में छात्रा के मौतकी सूचना पाकर डीएफओ व वन क्षेत्राधिकारी ने टीम के साथ मौके पर कैंप किया है। क्षेत्र में सघन गश्त शुरू की गई है। साथ ही ग्रामीणों को सजग रहने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें..... बडगाम हेलीकॉप्टर क्रैश: शहीदों के परिजनों को 25-25 लाख की आर्थिक मदद

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के ककरहा रेंज अंतर्गत गिरगिट्टी मटियापुरवा गांव जंगल से सटा हुआ है। गांव निवासी पुष्पा देवी (14) पुत्री हृदयराम पाल गुरुवार दोपहर में स्कूल से आने के बाद मवेशियों का चारा लाने के लिए घर से निकली। जब वह खेत में चारा काट रही थी। तभी जंगल से आए तेंदुए ने पुष्पा देवी को निवाला बना लिया। पुष्पा की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। तेंदुआ पुष्पा के शव के पास बैठा हुआ था। इस पर ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू किया। फिर भी लगभग 20 मिनट तक तेंदुआ क्षत-विक्षत शव के पास बैठा रहा। फिर जंगल की ओर चला गया।

यह भी पढ़ें.....विश्वविद्यालयों में पढ़ाई का माहौल बनाने के लिए सरकार बनाये कानून

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया। ग्रामीणों के आक्रोश और तेंदुए के हमले की सूचना पाकर डीएफओ जीपी सिंह, रेंजर मोहम्मद अरफान अंसारी, वन दरोगा आरबी राव, वन रक्षक समेत टीम के सभी वनकर्मी मौके पर पहुंचे। डीएफओ व रेंजर ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। डीएफओ ने बताया कि तेंदुए के हमले की पुष्टि हुई है। तेंदुए के पदचिन्ह भी मौके से मिले हैं। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। शीघ्र ही मृतक के परिवारीजनों को अहेतुक सहायता प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें.....शहीद पंकज कुमार के नाम पर होगा जरेलिया का सम्पूर्ण विकास

वन व पुलिस चौकी से400 मीटर की दूरी पर हुई घटना

ककरहा रेंज अंतर्गत वन विभाग और पुलिस महकमे की चौकी जालिमनगर में स्थित है। दोनों चौकियों से महज ४०० मीटर की दूरी पर हृदयराम का खेत है। जहां पर मवेशियों का चारा लगा हुआ है। इसी के चलते पुष्पा बेखौफ मवेशियों का चारा काटने चली गई थी। लेकिन वहां छिपे तेंदुए ने उसकी जीवनलीला खत्म कर दी।

निबियागौढ़ी में एक फरवरी बालक बना था निवाला

ककरहा रेंज के निबियागौढ़ी गांव निवासी 15 वर्षीय बिंद्रा को बीते एक फरवरी को जंगल से निकले तेंदुए ने निवाला बना लिया था। निबियागौढ़ी गांव मटियापुरवा से सटा हुआ है। निबियागौढ़ी गांव में पिंजड़ा भी लगा हुआ है। इसके बावजूद तेंदुए का हमला निरंतर जारी है। अब तक वह पिंजरे में कैद नहीं हो सका है।

Tags:    

Similar News