UP News: BJP विधायक ने गनर से बताया जान का खतरा, कहाः मेरे खिलाफ अपशब्दों का किया इस्तेमाल

UP News: भाजपा विधायक ने किसी और नहीं बल्कि खुद के गनर से ही अपनी जान का खतरा बताया है। उन्होंने हरदी थाना क्षेत्र में इसकी षिकायत की है।

Update: 2024-09-03 06:05 GMT

भाजपा विधायक ने गनर से बताया जान का खतरा (न्यूजट्रैक)

UP News: भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेश्वर सिंह ने अपनी जान को खतरा बताते हुए थाने में तहरीर दी है। भाजपा विधायक ने किसी और नहीं बल्कि खुद के गनर से ही अपनी जान का खतरा बताया है। उन्होंने हरदी थाना क्षेत्र में इसकी शिकायत की है। विधायक की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है। 

महसी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेश्वर सिंह ने सिपाही आनंद राय और होमगार्ड अबुल खान पर गंभीर आरोप लगाया है। बीजेपी विधायक ने अपनी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कभी भी गोली मारकर उनकी हत्या की जा सकती है। विधायक सुरेश्वर सिंह द्वारा दी गयी तहरीर में कहा गया है कि 28 अगस्त को मेरे गनर के रूप में नियुक्त आनंद राय ने हरदी थाना परिसर में मेरे खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया।

साथ ही गनर ने गोली मारने की धमकी भी दी थी। इस दौरान थाना परिसर में गनर के साथ मौजूद होमगार्ड अबुल खान ने भी उसकी हां में हां मिलायी थी। भाजपा विधायक ने यह भी कहा है कि जब थाना परिसर में एक विधायक की हत्या की साजिश रची जा सकती है तो आम जनता की सुरक्षा का तो अंदाजा लगाया जा सकता है। आम जनता कहां सुरक्षित है। भाजपा विधायक की दी गयी तहसीर पर हरदी थाना में 350 व 351(3) की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।  

Tags:    

Similar News