Bahraich News: वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ खूंखार तेंदुआ, पांच लोगों को किया घायल

Bahraich News: कतरनिया वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज के बर्दिया गांव के पास गन्ने के खेत में वन विभाग द्वारा पिंजरे में बकरी के बच्चे को बंद किया गया था ताकि बकरी की लालच में तेंदुआ इस पिंजरे में आ जाए और उसे कैद कर लिया जाए।;

Update:2025-02-13 18:38 IST

वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ खूंखार तेंदुआ (Photo- Social Media)

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद के कतरनिया वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज के बर्दिया गांव में बीते दिनों एक तेंदुए ने पांच लोगों को घायल कर दिया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग द्वारा उसी जगह पर एक पिंजरा लगाया गया था जिस पिंजरे में आदमियों को घायल करने वाला तेंदुआ कैद हो गया है।

बकरी के शिकार के चक्कर में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

दरअसल, कतरनिया वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज के बर्दिया गांव के पास गन्ने के खेत में वन विभाग द्वारा एक पिंजरा ग्रामीणों की मांग पर लगाया गया था। इस पिंजरे में बकरी के बच्चे को बंद किया गया था ताकि बकरी की लालच में तेंदुआ इस पिंजरे में आ जाए और उसे कैद कर लिया जाए। ठीक वैसा ही हुआ बीती रात तेंदुआ बकरी के शिकार के चक्कर में वन विभाग द्वारा लगाए हुए पिंजरे में आ गया और कैद हो गया। वन विभाग के अधिकारियों ने पकड़े गए तेंदुए को अपने कब्जे में ले लिया है। और दूर कहीं जंगल में छोड़ देने की बात की जा रही है।

तेंदुए ने पांच लोगों को किया घायल

आपको बता दें कि बीते दिनों इसी तेंदुए ने घर के अंदर कुछ लोगों को घायल किया था और बाहर निकाल कर भी कुछ लोगों को घायल किया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसको संज्ञान लेते हुए वन विभाग ने इसी इलाके में एक गाने के खेत में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। अब जब यह तेंदुआ पकड़ में आ गया है तब जाकर कहीं ग्रामीणों ने चयन की सांस ली है वहीं वन विभाग का भी कुछ बोझ कम हुआ है।

Tags:    

Similar News