Bahraich News: भाजपा युवा मोर्चा ने अखिलेश यादव का फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजी

Bahraich News: भाजपा युवा मोर्चा के जिला संयोजक अरुणेंद्र सिंह अंकित की अगुवाई में सभी कोतवाली देहात के डीएम चौराहे पर एकत्रित हुए। यहां पर सभी भाजपाईयों ने सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला जलाया।

Update:2024-09-14 20:05 IST

Bahraich News

Bahraich News: जिला भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारियों के नेतृत्व में शनिवार को शहर के डीएम चौराहे पर सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा संत समाज पर अमर्यादित टिप्पणी किये जाने पर आक्रोषित भाजपाई ने उनका पुतला फूंका। पूर्व मुख्यमंत्री के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा के जिला संयोजक अरुणेंद्र सिंह अंकित की अगुवाई में सभी कोतवाली देहात के डीएम चौराहे पर एकत्रित हुए। यहां पर सभी भाजपाईयों ने सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला जलाया। पुतला जलाते हुए जिला संयोजक ने कहा कि भाजपा हमेशा संत समाज के साथ रही है और रहेगी। कहा कि भाजपा संत समाज पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेगी।

राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा संत समाज एवं सनातन धर्म के सम्मान में लड़ाई लड़ी है जब भी संत समाज का अपमान हुआ भारतीय जनता पार्टी उनके सम्मान में खड़ी रही ।चाहे मंदिर आंदोलन हो या फिर अन्य कोई धार्मिक आंदोलन हो ।भारतीय जनता पार्टी सदैव हिंदुत्व के साथ संतों के सम्मान में खड़ी रही। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का साधु संतों के विरुद्ध यह अमर्यादित बयान उनके मानसिक रूप से दिवालियापन को दर्शाता है।इस दौरान अर्पित श्रीवास्तव ने कहा कि सपा ने अल्प संख्यक समाज को खुश करने के लिए संत समाज पर गलत बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह न केवल संत समाज का अपमान है बल्कि पूरे सनातन अनुयायियों का अपमान है।कहा कि इसका जवाब जनता देगी।

भाजपा पिछड़ा वर्ग के सुवेद वर्मा ने कहा कि भाजपा संत और सनातन समाज के साथ है। कोई भी गलत बयान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। पुतला दहन कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अंकुश यादव , जिला महामंत्री डॉक्टर जितेंद्र त्रिपाठी, राघवेन्द्र प्रताप सिंह ,नन्हेलाल लोधी ,उपाध्याय रण विजय सिंह ,उपाध्यक्ष सुवेद वर्मा ,जिला मंत्री संजय राव ,नगर अध्यक्ष अमित शर्मा , जिला मीडिया प्रभारी भाजपा देवेंद्र कुमार मिश्रा ,जिला उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, शैलेंद्र यादव, ज्ञानेंद्र शर्मा ,जिला मंत्री सुधाकर सिंह ,स्कंद प्रताप सिंह, विक्की यादव ,आनंद जायसवाल ,अर्पित श्रीवास्तव ,नितिन रुपाणी ,आनंद मिश्रा ,श्रवण शुक्ल ,सोनू मंजुला पाठक ,सतीश सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह ,मन्नू अमरीश गुप्ता,पूजा कश्यप ,गौरव तिवारी ,नगर अध्यक्ष अमित शर्मा, आनंद जायसवाल, अमरीश गुप्ता, ज्ञानेंद्र धर शर्मा समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News