बाहुबली मूवी से इंस्पायर होकर उठाया था तीर-धनुष, चीन में मनवाया हुनर का लोहा

बड़ागांव के रहने वाले आदित्य सिंह अर्जुन का नाम आज हर किसी की जुबान पर है। तीरंदाजी के इस उभरते हुए सितारे ने चीन में ऊनी काबलियत का लोहा मनवाया है। अर्जुन ने चीन में आयोजित वर्ल्ड कप तीरंदाजी में सिल्वर मेडल जीता है।

Update: 2019-11-18 14:02 GMT

वाराणसी:बड़ागांव के रहने वाले आदित्य सिंह अर्जुन का नाम आज हर किसी की जुबान पर है। तीरंदाजी के इस उभरते हुए सितारे ने चीन में ऊनी काबलियत का लोहा मनवाया है। अर्जुन ने चीन में आयोजित वर्ल्ड कप तीरंदाजी में सिल्वर मेडल जीता है।

बाहुबली फ़िल्म से हुए इंस्पायर

अर्जुन की उम्र महज 6 साल है। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि पिछले 3 साल से वो तीरंदाजी सीख रहे हैं। उनके तीरंदाज बनने के पीछे की कहानी भी बहुत दिलचस्प है। अर्जुन बताते हैं कि बाहुबली फ़िल्म देखने के बाद उन्होंने तीरंदाज बनने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें...वाराणसी: जलकल विभाग के ठेकेदार ने आखिर क्यों खाया जहर? यहां जानें

जिद और जुनून ने बनाया तीरंदाज

कहते है ना पूत के पांव पालने में ही समझ में आ जाते हैं। ऐसा ही कुछ अर्जुन के साथ भी है। अर्जुन की मां शशिकला कहती हैं कि अपनी जिद्द और जुनून की बदौलत अर्जुन तीरंदाज बना है। चाहे प्रचंड ठंडी हो या गर्मी चाहे बरसात। अर्जुन कभी ट्रेनिंग मिस नहीं करता। तीरंदाजी को लेकर उसका ये लगन कोच को भी प्रभावित करता है।

ये भी पढ़ें...वाराणसी में बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, इंस्पेक्टर समेत 3 जख्मी

Tags:    

Similar News