2022 में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे: युवा चेतना

उद्घाटनकर्ता स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि युवा चेतना लगातार संस्कृति से जुड़े विषयों पर कार्यरत है।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की युवा चेतना आम आदमी की लड़ाई लड़ रही है।

Update: 2021-01-10 13:29 GMT
2022 में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे- राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह (PC: social media)

बलिया: युवा चेतना के तत्वावधान में मकर संक्रांति मिलन समारोह-2021 का आयोजन बलिया के मालदेपुर मोड़ पर किया गया। मकर संक्रांति मिलन समारोह का उद्घाटन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह एवं अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

ये भी पढ़ें:अजीत सिंह हत्याकांड: लखनऊ में था माफियाओं का आशियाना, पुलिस ने बढ़ाई तेजी

उद्घाटनकर्ता स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा

उद्घाटनकर्ता स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि युवा चेतना लगातार संस्कृति से जुड़े विषयों पर कार्यरत है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की युवा चेतना आम आदमी की लड़ाई लड़ रही है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की भाजपा सरकार जनता को धर्म के नाम पर भ्रमित कर ठग रही है।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की जनता को एकजुट होकर युवा चेतना का साथ देना चाहिए।

अध्यक्षता कर रहे युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की 2022 में सत्ता परिवर्तन जीवन का उद्देश्य है। सिंह ने कहा कि भाजपा की हितलरशाही के खिलाफ हम संघर्ष कर रहे हैं।सिंह ने कहा की युवा चेतना राम और रहीम के गठबंधन में विश्वास रखती है। सिंह ने कहा की मोदी-योगी राज में कहीं विकास नहीं हुआ।सिंह ने कहा की हमारी लड़ाई स्वयं के स्थापना हेतु नहीं है बल्कि उत्तर प्रदेश को बचाने की है।

युवा चेतना का गठबंधन जनता से है

सिंह ने कहा की युवा चेतना गाँव,गरीब,किसान,मज़दूर और नौजवानों के समस्याओं के समाधान हेतु संघर्ष कर रही है। सिंह ने कहा कि युवा चेतना का गठबंधन जनता से है। सिंह ने कहा की प्रदेश में अपराधी-पुलिस गठबंधन की सरकार चल रही है।सिंह ने कहा की योगी सरकार ने बलिया के तरक़्क़ी हेतु कुछ नहीं किया।

ये भी पढ़ें:नड्डा असम दौरे पर: इस दिन से चुनावी आगाज, दो दिन होंगे इसलिए ख़ास

युवा चेतना के कार्यकर्ताओं ने 51 किलो का माला पहनाकर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह का स्वागत किया।

मकर संक्रांति मिलन समारोह में डा. विश्राम यादव,डा. अल्का राय,डा. चंद्रशेखर उपाध्याय,बृजानंद तिवारी मंहगु,हरिनारायण राय,केशरीनंदन त्रिपाठी,अमितेष सिंह बबुआ,अजय राय मुन्ना,मोहन सिंह,बैजू राय,निखिल पांडेय,चमचम तिवारी,रवि बिंद,सन्नी तिवारी,सैफ नवाज,आनंद राय सिंटु,नकुल राय,सीता पासवान,आदित्य चौबे,प्रभुनाथ यादव,जुनैद,संतोष पांडेय आदि उपस्थित रहे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News