राजनारायण के वंशज बौरायी सत्ता को उखाड़ फेंकेंगे: राष्ट्रीय संयोजक रोहित सिंह

स्मृति समारोह का उद्घाटन युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने राजनारायण के चित्र पर पुष्पांजलि कर किया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का अद्भुत कार्य राजनारायण ने किया।

Update: 2020-12-30 12:42 GMT
राजनारायण के वंशज बौरायी सत्ता को उखाड़ फेंकेंगे: राष्ट्रीय संयोजक रोहित सिंह (PC: social media)

बलिया: बलिया बेरुआर बारी ब्लाक अंतर्गत नारायणपुर (बघौता) गाँव में समाजवादी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजनारायण के पुण्यतिथि के पूर्व संध्या पर स्मृति समारोह का आयोजन युवा चेतना के तत्वावधान में आयोजित हुआ।

ये भी पढ़ें:आकाश मिसाइल से गूंजेगा आसमां: पलक झपकते लगेगा निशाना, दुश्मन होंगे चूर-चूर

राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने राजनारायण के चित्र पर पुष्पांजलि कर किया

स्मृति समारोह का उद्घाटन युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने राजनारायण के चित्र पर पुष्पांजलि कर किया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का अद्भुत कार्य राजनारायण ने किया।ज़मींदार परिवार में पैदा लेने के बाद भी राजनारायण ने ज़मींदारी और सामंती व्यवस्था के खिलाफ आवाज बुलंद किया। सिंह ने कहा की भारत में पहली गैर कांग्रेसी सरकार के शिल्पकार राजनारायण ने इंदिरा गांधी को चुनाव हराकर लोकतंत्र स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया था।

सिंह ने कहा की हम राजनारायण के वंशज हैं बौरायी सत्ता से लड़ना हमें आता है। सिंह ने कहा की मोदी-योगी सरकार की हिटलरशाही के खिलाफ युवा चेतना कमर कसकर संघर्ष कर रही है। सिंह ने कहा की जनता का समर्थन रहा तो उत्तर प्रदेश में 2022 में परिवर्तन सुनिश्चित है। सिंह ने कहा की गरीब को हमारे रहते कोई प्रताड़ित नहीं कर सकता है। सिंह ने कहा की युवा चेतना का संकल्प ग़रीबी को ख़त्म करना है।

ये भी पढ़ें:सीएम योगी का बड़ा ऐलान, किसानों को MSP का पूरा लाभ दिलाएगी राज्य सरकार

स्मृति समारोह की अध्यक्षता रविशंकर बिंद ने किया

स्मृति समारोह की अध्यक्षता रविशंकर बिंद ने किया। अमितेष सिंह बबुआ ने 51 किलो का माला युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह को पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर ब्रिजराज तिवारी मंहगु,निखिल पांडेय,अजय राय मुन्ना,सन्नी तिवारी,चमचम तिवारी,शैलेंद्र शुक्ला,सैफ नवाज,आदित्य चौबे,अशोक बिंद,रमेश बिंद आदि उपस्थित रहे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News