Ballia News: बुरे फंसे ओमप्रकाश राजभर, पार्टी की नेता सीमा राजभर ने लगाया शोषण का आरोप

Ballia: सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी की नेता सीमा राजभर ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।

Update:2022-11-01 16:52 IST

सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी की नेता सीमा राजभर

Ballia: सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी (Suhaldev Bhartiya Samaj Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (National President Om Prakash Rajbhar) को लगा जिले में एक बड़ा झटका महिला मोर्चा बलिया (Mahila Morcha Ballia) की निवर्तमान जिला अध्यक्ष सीमा राजभर (Outgoing District President Seema Rajbhar) ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने का निर्णय लिया। पार्टी के नेताओं पर लगाया शोषण का आरोप लगाया।

सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी को एक और झटका

मंगलवार को सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी को एक और झटका लगा। पार्टी की महिला मोर्चा बलिया की निवर्तमान जिला अध्यक्ष सीमा राजभर ने अपने 30 से 40 समर्थकों के साथ पार्टी से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। बलिया चन्द्रशेखर उद्यान में सीमा राजभर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का पुत्र उनको जिला अध्यक्ष बनाने की घोषणा करते है और ओम प्रकाश राजभर उसको निरस्त करते हैं।

सीमा राजभर ने पार्टी में शोषण का आरोप

सीमा राजभर ने पार्टी में शोषण का आरोप लगाते हुए कहा कि सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी में महिलाओं के साथ शोषण किया जाता है। उन्होंने कहा कि सुहालदेव भारतीय समाज पार्टी से गंदी कोई पार्टी नही है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब वो सपा के साथ रहते हैं तो योगी आदित्य नाथ खराब रहते हैं और जब भाजपा के साथ रहते है तो अखिलेश यादव खराब नजर आते हैं। मायावती और सोनिया गांधी तक ओम प्रकाश राजभर की नजर में खराब हैं। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि केवल ओम प्रकाश राजभर ही अच्छे नेता है। ओमप्रकाश राजभर जबान के पक्के नहीं है।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का नाम गालीबाज पार्टी: सीमा राजभर

सीमा राजभर ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का नाम गालीबाज पार्टी, शोषणबाज पार्टी और बहुरूपिया पार्टी रख देना चाहिए। इस पार्टी में सबसे ज्यादा शोषण महिलाओं का होता है। पहले सुहलदेव भारतीय समाज की जनसभा में सबसे ज्यादा महिलाएं जाती थी लेकिन अब इक्का दुक्का महिलाएं ही जाती है। इनकी बहुरूपिया चाल समझ मे आ गया है इसलिये इस्तीफा देने जा रही हूं। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही जिले के एक नेता ने अपने समर्थकों के साथ सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

Tags:    

Similar News