Balrampur News: बृजभूषण सिंह ने शिवपाल पर कसा तंज, बोले- शिवपाल और उनके दल को मिले ताकत, संविधान तभी सुरक्षित जब विपक्ष मजबूत होगा

Balrampur News: भारतीय जनता पार्टी विपक्ष को समाप्त नहीं करना चाहती है। संकट इंडिया गठबंधन के कुनबों के इकट्ठा होने का है। इस गठबंधन में शामिल दल अपना अस्तित्व स्वयं समाप्त करने में जुटे हैं।

Update: 2023-10-20 11:13 GMT

Balrampur News (Pic: Newstrack)

Balrampur News: अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह बलरामपुर में भी चैंकाने वाला एक बार फिर से बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शिवपाल जी और उनके दल को और ताकत मिले क्योंकि देश का संविधान तभी सुरक्षित होगा जब विपक्ष सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए सशक्त विपक्ष का होना जरूरी है।


संकट इंडिया गठबंधन के कुनबों के इकट्ठा होने का है 

देश का संविधान तभी सुरक्षित रहेगा जब विपक्ष सशक्त होगा। भारतीय जनता पार्टी विपक्ष को समाप्त नहीं करना चाहती है। संकट इंडिया गठबंधन के कुनबों के इकट्ठा होने का है। इस गठबंधन में शामिल दल अपना अस्तित्व स्वयं समाप्त करने में जुटे हैं। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह बलरामपुर मुख्यालय स्थित पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह के आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। सांसद ने समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव के बीजेपी द्वारा विपक्ष को खत्म करने वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सपा को ताकत मिले या न मिले उन्हें गठबंधन में अपनी स्थिति पर विचार अवश्य करना चाहिए। इससे पूर्व भाजपा सांसद ने पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह के आवास पर पहुंचकर उनका हालचाल पूछा। कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए संगठन के कार्यों में पूरी शक्ति के साथ जुटने की बात कही।


 छात्र जीवन का एक-एक मिनट मूल्यवान होता है

इसके बाद पचपेड़वा में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में सेमरहना गांव में दुर्गापूजा महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद सांसद ने बाल संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। बाल संवाद कार्यक्रम में शामिल शक्ति स्मारक संस्थान, किसान इंटर कॉलेज गनेशपुर व लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज पचपेड़वा के विद्यार्थियों को नैतिकता का पाठ पढ़ाते हुए जीवन में सफलता पाने के टिप्स दिए। कहा कि टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देकर ही परीक्षा में सफलता हासिल की जा सकती है। छात्र जीवन का एक-एक मिनट मूल्यवान होता है। समय का सदुपयोग, अनुशासन व कठिन परिश्रम से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Tags:    

Similar News