Balrampur News: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने इंडिया गठबंधन को बताया बिना दूल्हे की बारात, सभी दल बाराती पर दूल्हा कौन है इसका किसी को भी नहीं है पता

Balrampur News: कैबिनेट मंत्री ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में पहुंचने पर पत्रकार वार्ता में कहा कि इंडिया गठबंधन बिना दूल्हे की बारात है जिसमें शामिल सभी दल बाराती है पर दूल्हा कौन है इसका पता बरातियों को भी नहीं है।

Update: 2023-11-03 12:46 GMT

Balrampur News (Pic:Newstrack)

Balrampur News: योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने इंडिया गठबंधन पर जोरदार हमला बोलते हुए इंडिया गठबंधन को यूपीए का कब्रिस्तान बताया है। संजय निषाद ने कहा है कि इंडिया गठबंधन यूपीए का कब्रिस्तान है। उन्होंने कहा है कि यूपीए के भ्रष्टाचार को नया नाम इंडिया गठबंधन दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी।

गठबंधन बिना दूल्हे की बारात

कैबिनेट मंत्री ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में पहुंचने पर पत्रकार वार्ता में कहा कि इंडिया गठबंधन बिना दूल्हे की बारात है जिसमें शामिल सभी दल बाराती है पर दूल्हा कौन है इसका पता बरातियों को भी नहीं है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में चल रही खींचतान पर कहा कि इंडिया गठबंधन में जितने भी दल दिखते है फोटो में सब एक साथ दिखते है पर दिल से एक साथ नहीं दिखते हैं। उन्होंने कहा कि एक दूसरे के खिलाफ रहने वाले दल कैसे एक साथ रह सकते हैं।

उत्तर प्रदेश से साफ हो जाएगी सपा

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इस बार चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा -कांग्रेस के साथ आने का नतीजा भुगतेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2017 में कांग्रेस, सपा जब एक साथ चुनाव लड़े थे तब सपा हाफ हो गई थी। इस बार के चुनाव में कांग्रेस के साथ सपा का चुनाव लडने से उतर प्रदेश में साफ होना तय है। उन्होंने टीएमसी सांसद महुआ द्वारा एथेक्स कमेटी के चैयरमेन पर आपत्तिजनक सवाल पूछे जाने के आरोपो को खारिज करते हुए कहा कि किसी के ऊपर आरोप लगा देना आसान होता है। जबकि आरोपों को साबित करना बहुत कठिन होता है।

संजय निषाद ने जातिगत जनगणना का समर्थन करते हुए कहा कि जातीय जनगणना के हिसाब से सबको हक मिलना चाहिए। उन्होंने बिहार की जाति जनगणना पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में जातिगत जनगणना सही नहीं हुई है। उन्होंने निषाद समुदाय को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग करते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने निषाद समुदाय को पिछड़ी जाति में शामिल कर उनके साथ धोखा किया था। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में एनडीए राम राज्य लाकर रहेगी। और भाजपा राम है तो निषाद पार्टी केवट निषाद है। जो राम राज्य को सकार करने के लिए मोदी के साथ हर समय खड़ी है।

उन्होंने योगी सरकार की तारीफ करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पहली बार निषादों के आरक्षण के मुद्दे पर पहल कर रही है। आरटीआई का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमारे समाज को हमेशा धोखा दिया। कांग्रेस ने निषाद आरक्षण से संबंधित फाइल को 70 साल तक दबा रखा था। समाज को आरक्षण वैधानिक सुरक्षा व सम्मान देता है। प्रामाणिक दस्तावेज के माध्यम से अब हमलोग गुमराह नहीं होने वाले हैं। भाजपा सरकार ने मत्स्य व निषाद समाज के लिए बहुत काम किया है। एनडीए गठबंधन अपने कार्यों के बदौलत लोकसभा चुनाव में 330 सीट जीतकर देश में तीसरी बार सरकार बनाएगी। मोदी देश के तीसरे बार प्रधानमंत्री बनेंगे। इंडिया गठबंधन का भ्रम टूट रहा है और केन्द्र में एक बार फिर से एनडीए गठबंधन की सरकार भारी बहुमत से बनने जा रही है।

Tags:    

Similar News