Balrampur News: महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर नशे के खिलाफ आधी आबादी ने चलाई मुहिम, निकाली गई शोभायात्रा

Balrampur News: आज इंसान नशा का गुलाम हो गया है। वह परमपिता की याद करके कैसे नशा छोड़कर विजय प्राप्त कर सकते हैं। कहा कि बाहरी भौतिक सुविधाओं और आयोजनों की अपेक्षा आंतरिक आध्यात्मिक शक्ति को महत्व होता है।;

Update:2025-02-25 22:32 IST

महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर नशे के खिलाफ निकाली गई शोभायात्रा (Photo- Social Media)

Balrampur News: महाशिवरात्रि के पूर्व संध्या पर मंगलवार 25 फरवरी को नशे के खिलाफ आधी आबादी ने मुहिम शुरु की है।इस दौरान ब्रह्माकुमारी संस्था से जुड़ी बेटियों व महिलाओं ने मिलकर नगर में नशे के खिलाफ शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आश्रम पहुंचकर समाप्त हुई। नगर के मोहल्ला पहलवारा स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

महाशिवरात्रि शोभायात्रा में परम पिता परमात्मा, शिव-लक्ष्मी नारायण राधे कृष्ण की मनमोहक झांकी को भी शामिल किया गया। आश्रम की प्रबंधक अमिता ने शोभायात्रा के मुख्य उद्देश्य के बारे में बताया कि लोगों को परमपिता के सत्य से परिचय कराना है। मानव जीवन में नैतिकता का पतन हो रहा है। उनका उत्थान कैसे हो उसकी विधि बताई गई है।

कैसे नशा छोड़कर विजय प्राप्त कर सकते हैं

आज इंसान नशा का गुलाम हो गया है। वह परमपिता की याद करके कैसे नशा छोड़कर विजय प्राप्त कर सकते हैं। कहा कि बाहरी भौतिक सुविधाओं और आयोजनों की अपेक्षा आंतरिक आध्यात्मिक शक्ति को महत्व होता है। इससे मनुष्य के जीवन में उस समय प्रकाश और उत्साह का संचार होता है।


कहा कि आज भोजन और पानी की तरह शांति भी मनुष्य की मूलभूत आवश्यकता है। ब्रह्माकुमारीज आज विश्व में स्थायी शांति स्थापित करने के लिए काम करती हैं। साथ ही आध्यात्मिकता एक बेहतर समाज और समावेशी मानव का नेतृत्व कर सकती है। इसी रास्ते से सफलता की कामना की जा सकती है जो एक स्वर्णिम भारत की ओर ले जाएगी। शोभायात्रा में शामिल महिलाओं ने पान, बीड़ी, सिगरेट व शराब छोड़ने की अपील की, जिससे मानव जीवन को संवारा जा सके। खराब जब छोड़ेंगे पांच विकार तभी मिटेगा भ्रष्टाचार के स्लोगन बुलंद कर रही थी।

शोभायात्रा आश्रम से निकलकर वीर विनय चौराहा, चौक, मेजर चौराहा, आंबेडकर तिराहा व वीर विनय चौराहा से होकर पहलवारा स्थित आश्रम पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह, रणवीर, रविकर, सरिता, शकुंतला, सुमन,ममता व पूजा सहित तमाम लोग मौजूद रहे। शोभायात्रा के लिए प्रर्याप्त मात्रा में सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी मौजूद रहे हैं।

Tags:    

Similar News