Banda News: जिला अस्पताल में नई डीएम दीपा रंजन के निरीक्षण से हड़कंप

Banda News: जिला अस्पताल के कर्मचारियों की उपस्थिति का रजिस्टर डीएम बांदा अपने साथ ले गईं जिसके बाद अस्पताल के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

Report :  Anwar Raza
Update: 2022-11-09 06:39 GMT

Banda DM Deepa Ranjan (photo: social media ) 

Banda News: नवागंतुक बांदा डीएम दीपा रंजन ने आज बांदा जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण किया। DM Banda के निरीक्षण से जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया। डीएम दीपा रंजन ने अस्पताल के जनरल वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला अस्पताल के कर्मचारियों की उपस्थिति का रजिस्टर डीएम बांदा अपने साथ ले गईं जिसके बाद अस्पताल के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

आपको बता दे पूरा मामला बांदा जनपद का है, जहां चार्ज लेने के बाद आज DM Banda दीपारंजन ने जिला अस्पताल पहुंचकर औचक निरीक्षण किया है। डीएम ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से बात भी की है। और अस्पताल की व्यवस्था और उपचार को लेकर कुछ जवाबों से वह नाखुश भी दिखी हैं। इस दौरान कुछ लोगों ने बाहर की दवाई लिखने का डॉक्टरों पर आरोप लगाया है।

जिला अस्पताल के डॉक्टरों को सख्त हिदायत

अस्पताल की अव्यवस्थाओं से नाराज डीएम ने जिला अस्पताल के डॉक्टरों को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि किसी भी दशा में मरीजों को बाहर की दवाएं न लिखें। शासन के द्वारा अस्पतालों में सभी दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अनुपस्थित मिले कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।

आपको बता दें कि दीपा रंजन की गिनती तेज तर्रार आईएएस में होती है। बदायूं में डीएम रहते वह उस समय चर्चा में आई थीं जब बैलगाड़ी से उन्होंने यात्रा की थी। वह बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के दौरे पर थीं। आपको बता दें कि उनके पति रमेश रंजन भी आईएएस हैं। दीपा रंजन शासन की नीतियों को अमलीजामा पहनाने के प्रति काफी सजग रहती हैं।

Tags:    

Similar News