UP: सपा-बसपा और कांग्रेस पर बरसे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बोले- ICU में पड़े हैं इनके लोग

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज बांदा में बूथ अध्यक्षों को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा।

Report :  Aniket Gupta
Update: 2024-04-28 14:34 GMT

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के बीच उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज यानी रविवार को बांदा पहुंचे। जहां उन्होंने बूथ अध्यक्षों को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कल कौन बूथ अध्यक्ष मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ जाए, यह किसी को नहीं पता। यह सिर्फ बीजेपी में ही सम्भव है।

यह कोई साधारण लोकसभा चुनाव नहीं है

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 20 मई को प्रत्याशी को सांसद नहीं बनाना है, बल्कि देश के सबसे ताकतवर नेता को प्रधानमंत्री बनाना है। बीजेपी देश की सबसे बड़ी पार्टी है। पूरे देश में भाजपा के मुकाबले कोई नहीं है। बल्कि पूरी दुनिया में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है, जो आप सभी ने बनाया है। 2024 का यह लोकसभा चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है। आजादी के बाद अबतक के चुनाव में सबसे बड़ा चुनाव है।

बीजेपी जीतेगी तो देश 100 साल आगे जाएगा

इस बार का चुनाव हम जीतेंगे, तो हमारा देश 100 साल आगे जाएगा। 2014 से पहले का समय याद कीजिए, देश में लूट के अलावा कुछ नहीं था। अब प्रधानमंत्री मोदी सरकार में हैं, वो न खाएंगे और न खाने देंगे। अभी भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण हो रहा है। बीजेपी सरकार में 52 करोड़ लोगों के बैंक खाते खोले गए और 34 लाख करोड़ रुपये लोगों के खाते में भेजे गए।

मोदी सरकार के नए कार्यकाल में 3 करोड़ नए आवास बनाए जाएंगे

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा, प्रधानमंत्री मोदी की रैलियों में उनका भाषण आप सब सुनते हैं न। पूरी पिक्चर अभी बाकी है। 4 जून 4 बजे 400 पार। उन्होंने आगे कहा, मोदी तीसरी बार जीतने के बाद पिक्चर दिखाएंगे। मोदी सरकार का तीसरा कार्यकाल शुरू होते ही 70 साल तक के बुजुर्गों का 10 लाख रुपये का फ्री इलाज किया जाएगा। उन्होंंने यह भी कहा कि तीसरी बार शपथ लेने के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में 3 करोड़ नए आवास बनाए जाएंगे।

ICU में पड़े हैं सपा-बसपा के लोग

अपने संबोधन में केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि सपा कहते हैं हम जीतेंगे। मैं क्षेत्र में गया, तो पता चला कि साइकिल पंचर है। विपक्ष में बैठी पार्टियां सपा-बसपा और कांग्रेस भ्रष्टाचार लोगों की पार्टी है। गुंडों की पार्टी है। सपा-बसपा के लोग ICU में पड़े हैं। ऐसी बटन दबाइए कि उन्हें ऑक्सीजन न मिलने पाए।

Tags:    

Similar News