Banda: मोर्चरी में मृतका के शव से आभूषण गायब, परिजनों का हंगामा, पूछा- जब बाहर से ताला बंद था, तो कैसे हुई चोरी?

Banda News: मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) आरके गुप्ता ने बताया कि, 'मामला सामने आया है। परिजनों का कहना है मृतका के जेवरात गायब हैं। जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्यवाही की जायेगी।'

Report :  Anwar Raza
Update: 2024-02-03 11:32 GMT

प्रतीकात्मक चित्र (Social media) 

Banda News: बांदा जिले से चोरी की एक अजीबोगरीब खबर आ रही है। परिजनों का आरोप है कि, मोर्चरी हाउस से मृतका के शरीर से सोने के आभूषण गायब हैं। मृतका के परिवार वालों का कहना है कि, शव के कान की बाली और नाक से सोने के आभूषण चोरी हो गए।। पुलिस को जानकारी तब हुई जब शव को पंचनामा के लिए निकाला गया। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से की है।

जानिए क्या है मामला?

आपको बता दें कि, ये मामला बांदा जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र अंतर्गत दिंघवत गांव की है। यहां रहने वाली खुशी यादव पुत्री रामराज यादव का निधन शुक्रवार सुबह ट्रक से कुचलकर हो गया था। शव को जिला अस्पताल में बने मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया था। मोर्चरी में रखवाने के कुछ देर बाद छात्रा के सोने के कान की बाली और नाक की बाली किसी ने उतार ली।

परिजनों ने किया हंगामा, स्टाफ ने कराया शांत

मामले की जानकारी तब हुई जब पुलिस ने मोर्चरी हाउस से पंचनामा भरने के लिए बाहर निकाला। तब परिजनों ने आरोप लगाया कि, उनकी बेटी के शरीर से सोने की बाली और नाक की बाली गायब है। यह सब देख परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। विवाद बढ़ता देख किसी तरह मेडिकल स्टाफ ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

जब बाहर से ताला बंद था, तब कैसे हुआ गायब?

मृतका के पिता ने बताया कि, 'जब मेरी बेटी का शव मोर्चरी हाउस में रखवाया गया था, तब उसकी कान और नाक में बाली थी। शव रखवाने के बाद स्वास्थ्य कर्मचारी बाहर से ताला लगाकर चाबी अपने साथ ले गए थे। उनका कहना है, जब बाहर से ताला बंद था तब उनकी बेटी के जेवरात कैसे गायब हो गए?'

CMS ने ये बताया 

परिजनों ने आरोप लगाया कि, किसी कर्मचारी ने यह सब हरकत की है। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) आरके गुप्ता ने बताया कि, 'मामला सामने आया है। परिजनों का कहना है मृतका के जेवरात गायब हैं। जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्यवाही की जायेगी।'

Tags:    

Similar News