Banda News: लोकसभा चुनाव से पहले सपा-बसपा और कांग्रेस को झटका, 725 लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

Banda News: जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने बताया कि, नरेंद्र मोदी एवं सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यों से खुश होकर 725 लोगों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।

Report :  Anwar Raza
Update: 2024-02-13 03:07 GMT

Banda News (Newstrack)

Banda News: बांदा जनपद के बबेरू में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विधानसभा मिलन सदस्यता समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस व अन्य दलों से किनारा करते हुए भाजपा का दामन थामा। बता दें  कि उत्तर प्रदेश में मिशन 80 को हासिल करने के लिए भाजपा विपक्षी दलों में सेंध लगाने का अभियान चला रही है। बीजेपी की कोशिश यही है कि चुनाव से पहले ब्लाक स्तर पर हर दल के जो प्रमुख नेताओं को अपने साथ जोड़ लिया जाए।

जानकारी के मुताबिक बबेरू कस्बे के एक मैरिज हाल में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विधानसभा मिलन सदस्यता समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल रहे। विधानसभा मिलन सदस्यता समारोह में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी,कांग्रेस पार्टी व व्यापारियों सहित 725 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। जिसमें ग्राम प्रधान भी शामिल है, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सभी नई सदस्यता लिए हुए लोगों को भाजपा में शामिल होने पर फूल माला पहनकर स्वागत किया है।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने बताया कि, नरेंद्र मोदी  एवं सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यों से खुश होकर समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के भारी संख्या में लोगों ने आज भाजपा की सदस्यता समारोह में 725 लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया है। निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी और मजबूत हो रही है, क्योंकि भाजपा की सरकार के कार्यों से लोग काफी प्रभावित है। इस मौके पर पूर्व विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, डीसीडीफ अध्यक्ष सुधीर कुशवाहा, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, पूर्व चेयरमैन विजयपाल सिंह, ब्लाक प्रमुख रमाकांत पटेल, रावेंद्र गर्ग कार्यक्रम के संयोजक विष्णु प्रताप सिंह, सहित सैकड़ो की संख्या में लोग इस कार्यक्रम पर मौजूद रहे। 

Tags:    

Similar News